Search

 
 
 

चक्रधरपुर : बिरसा जंयती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पर आतिशबाजी

 
Chakradharpur : केंद्र सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जंयती को जनजातीय गाैरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है. यह निर्णय बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया. इसकी जानकारी मिलते ही झारखंड के भाजपाई गदगद हो गए. गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चक्रधरपुर में प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के समीप आतिशबाजी की और शहीद भगत सिंह चौक पर मिठाई का वितरण किया. इस दौरान भाजपा नेता विजय मेलगांडी ने कहा कि झारखंड में बिरसा मुंडा को भगवान का दर्जा प्राप्त है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-prisoner-undergoing-treatment-at-mgm-hospital-escapes-from-mango-bus-stand-lodges-complaint-against-four-jawans/">BREAKING

: एमजीएम अस्पताल में इलाजरत कैदी मानगो बस स्टैंड से फरार, चार जवानों के खिलाफ शिकायत दर्ज
इसे न सिर्फ जनजातीय लोग बल्कि झारखंड के दूसरे समाज के लोग भी नायक के ताैर पर देखते हैं. यही कारण है कि वर्ष 2000 में बिहार को विभाजित कर अलग झारखंड राज्य बना तो राज्य स्थापना दिवस के लिए केंद्र की तत्कालीन अटल बिहारी वापजेयी सरकार ने 15 नवंबर का दिन तय किया. 15 नवंबर को ही भगवान बिरसा का जन्म हुआ था. मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी, मालती गिलुवा, राजू प्रसाद कसेरा, पवन शंकर पांडे, ललित मोहन गिलुवा, अशोक दास, रवि बंकिरा, इंद्रजीत सामड, राजेश गुप्ता, रोहित प्रधान, दीपक प्रधान आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही