: बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चक्रधरपुर : समेकित जन विकास केन्द्र जमशेदपुर ने दी किसानों को उन्नत खेती करने की जानकारी

Chakradharpur (Shambhu Kumar) : किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से चक्रधरपुर के बाईपी पंचायत के कोमाय गांव में किसानों की बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में कुलीतोड़ांग पंचायत व बाईपी पंचायत के दस गांव के किसान उपस्थित हुए. समेकित जन विकास केन्द्र जमशेदपुर की ओर से आयोजित इस बैठक के दौरान किसानों को उन्नत खेती कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने संबंधित जानकारियां दी गई. इस मौके पर मौजूद संस्था के सुदीप हांसदा, श्याम जामुदा, सुरेश पूर्ति व सिस्टर अरुणा कुजूर ने किसानों को खेती से संबंधित कई नई तकनीक के बारे में बताया. इसके तहत किसानों को समय-समय पर खेत की मिट्टी जांच कराने, बीज उपचार करने, फसलों के उत्पादन के लिए ज्यादा केमिकल का उपयोग न करने, फसलों के बचाव, जैविक खाद का उपयोग करने, बाजार इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-indefinite-strike-of-bihar-sponge-iron-workers-organization-begins/">चांडिल
: बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू
: बिहार स्पंज आयरन श्रमिक संगठन का अनिश्चितकालीन धरना शुरू