Chandil (Dilip Kumar) : ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र की राजनीति अब गैर मतदाता नेताओं के हाथ से फिसलती नजर आ रही है. ईचागढ़ की राजनीति में सक्रिय हर दल के नेता व कार्यकर्ताओं में अब स्थानीयता का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है. वैसे वर्ष 1990 से ईचागढ़ का प्रतिनिधित्व गैर मतदाता जनप्रतिनिधि ही करते आ रहे हैं.
1967 से 1990 तक राजपरिवार और घनश्याम महतो के इर्द-गिर्द घूमती रही राजनीति
ईचागढ़ के राजनीति की बागडोर करीब ढाई दशक तक राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे दिवंगत सुधीर महतो और पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के पास रही. इसके पूर्व वर्ष 1967 से 1990 तक यहां की राजनीति राजपरिवार और घनश्याम महतो के इर्द-गिर्द घूमती रही थी. वर्ष 1990 के बाद ईचागढ़ का राजपरिवार चुनावी राजनीति से दूर रहा. ईचागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अस्तित्व में आने के पूर्व आजाद भारत में हुए प्रथम चुनाव में ईचागढ़ के राजा शत्रुघ्न आदित्यदेव जनप्रतिनिधि चुने गए थे. वहीं विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान स्वरूप में आने के बाद ईचागढ़ राजघराने से युवराज प्रभात कुमार आदित्यदेव पहला चुनाव जीतकर विधायक बने थे. भाजपा और झामुमो ने ईचागढ़ विधानसभा सीट से अबतक क्षेत्र के किसी नेता को चुनाव का टिकट नहीं दिया है. इस बार चुनाव में यह हैं प्रत्याशी
ईचागढ़ राजघराने के युवराज प्रभात कुमार आदित्यदेव के बाद अबतक ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र का कोई निवासी विधायक नहीं बन सका है. अबतक ईचागढ़ से जो भी विधायक बने हैं वे दूसरे विधानसभा क्षेत्रों के निवासी रहे हैं. तीन दशक से का कोई भी स्थानीय नेता चुनाव नहीं जीत सका है. इस बार चुनाव में एनडीए आजसू पार्टी के हरेलाल महतो पर दाव आजमा रही हैं, वहीं इंडिया गठबंधन ने झामुमो की विधायक सविता महतो पर फिर से भरोसा जताया है. जेएलकेएम से तरूण महतो, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह, सुखराम हेम्ब्रम, खगेन महतो भी किस्मत आजमा रहे हैं. 1990 से 2009 तक सुधीर महतो और अरविंद सिंह के पास रहा नेतृत्व
झारखंड अलग राज्य आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले निर्मल महतो की हत्या के बाद उनके भाई सुधीर महतो का प्रवेश 1990 के चुनाव में ईचागढ़ में हुआ. वे झामुमो उम्मीदवार बने और जीते भी. इसके बाद ईचागढ़ की राजनीति में अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह का प्रवेश हुआ. उन्होंने 1995 में हुए विधानसभा का चुनाव जीता. इसके बाद 2009 के चुनाव तक इन्हीं दो नेताओं में से कोई एक जीतता रहा. सुधीर महतो दो बार 1990 और 2005 में और अरविंद सिंह तीन बार 1995, 2000 और 2009 में विधायक बने. 2005 का चुनाव जीतकर सुधीर महतो राज्य के उपमुख्यमंत्री भी बने थे. उधर, सुधीर महतो के निधन के बाद 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के साधुचरण महतो ने जीत दर्ज कर इस सीट के चुनावी इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया. वहीं वर्ष 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में दिवंगत सुधीर महतो की पत्नी सविता महतो ने झामुमो उम्मीदवार के रूप में भाजपा के साधु चरण महतो को पराजित किया था. इस चुनाव में दूसरे स्थान पर आजसू पार्टी के उम्मीदवार हरेलाल महतो थे. अब आजसू पार्टी व भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं. अब तक हुए विधायक
1967: विजयी उम्मीदवार- प्रभात कुमार, कांग्रेस (प्राप्त मत-8963), पराजित उम्मीदवार- गोवर्धन महतो निर्दलीय (प्राप्त मत-4992) 1969: विजयी उम्मीदवार- घनश्याम महतो फारवर्ड ब्लॉक (प्राप्त मत-9712), पराजित उम्मीदवार- प्रभात कुमार आदित्यदेव कांग्रेस (प्राप्त मत-7907) 1972: विजयी उम्मीदवार- शत्रुघ्न आदित्यदेव निर्दलीय (प्राप्त मत-17574), पराजित उम्मीदवार- घनश्याम महतो फारवर्ड ब्लॉक (प्राप्त मत-7560) 1977: विजयी उम्मीदवार- घनश्याम महतो फारवर्ड ब्लॉक (प्राप्त मत-12783), पराजित उम्मीदवार- मंगल प्रसाद झारखंड पार्टी (प्राप्त मत-4217) 1980: विजयी उम्मीदवार- घनश्याम महतो फारवर्ड ब्लॉक (प्राप्त मत-22588), पराजित उम्मीदवार- प्रभात कुमार आदित्यदेव निर्दलीय (प्राप्त मत-11221) 1985: विजयी उम्मीदवार- प्रभात कुमार आदित्यदेव कांग्रेस (प्राप्त मत-28786), पराजित उम्मीदवार- निर्मल महतो झामुमो (प्राप्त मत-22552) 1990: विजयी उम्मीदवार- सुधीर महतो झामुमो (प्राप्त मत-41884), पराजित उम्मीदवार- प्रभात कुमार आदित्यदेव कांग्रेस (प्राप्त मत-15054) 1995: विजयी उम्मीदवार- अरविंद कुमार सिंह निर्दलीय (प्राप्त मत-35746), पराजित उम्मीदवार- सुधीर महतो झामुमो (प्राप्त मत-19441) 2000: विजयी उम्मीदवार- अरविंद कुमार सिंह भाजपा (प्राप्त मत-37505), पराजित उम्मीदवार- सुधीर महतो झामुमो (प्राप्त मत-24741) 2005: विजयी उम्मीदवार- सुधीर महतो झामुमो (प्राप्त मत-50244), पराजित उम्मीदवार- अरविंद कुमार सिंह भाजपा (प्राप्त मत-45166) 2009: विजयी उम्मीदवार- अरविंद कुमार सिंह झाविमो (प्राप्त मत-45405), पराजित उम्मीदवार- विश्वरंजन महतो आजसू पार्टी (प्राप्त मत-27829) 2014: विजयी उम्मीदवार- साधु चरण महतो भाजपा (प्राप्त मत-75634), पराजित उम्मीदवार- सविता महतो झामुमो (प्राप्त मत-33384) 2019: विजयी उम्मीदवार- सविता महतो झामुमो (प्राप्त मत-57546), पराजित उम्मीदवार- हरेलाल महतो आजसू पार्टी (प्राप्त मत-38485) इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]