Search

चांडिल : भाजपा नेता के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग, बताया अपूर्णीय क्षति

Chandil (Dilip Kumar) : भाजपा नेता प्रयाग चंद्र महतो के निधन के बाद बुधवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. उनके अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भाजपा नेत्री सारथी महतो, आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो, समाजसेवी खगेन महतो, झामुमो नेता सुनील कुमार महतो समेत भाजपा, आजसू, झामुमो, कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता व कार्यकर्ता समेत बड़ी संख्या में आम से खास लोग शामिल हुए. इधर उनके निधन को सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपूरणीय क्षति बताया. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-girls-body-found-hanging-from-tree-behind-ghaghidih-jail/">जमशेदपुर

: घाघीडीह जेल के पीछे पेड़ से लटका मिला युवती का शव

बीती रात को ही अस्पताल से लाया गया था घर

ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र के दयापुर निवासी और रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद संजय सेठ के सांसद प्रतिनिधि, कद्दावर नेता प्रयाग चंद्र महतो का बुधवार को अहले सुबह निधन हो गया था. प्रयाग चंद्र महतो बीते कुछ माह से बीमार चल रहे थे. बताया जाता है कि बीती रात को ही उन्हें अस्पताल से वापस घर लाया गया था. वहीं बुधवार को अहले सुबह करीब चार बजे उनका निधन हुआ. उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई. [wpse_comments_template]
Follow us on WhatsApp