आज अपने जन्मदिन के मौक़े पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है - वह है यह कैदी का निशान - जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया। यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है।
जब एक चुने हुए मुख्यमंत्री को बिना किसी सबूत, बिना कोई… pic.twitter.com/TsKovjS1HY">https://t.co/TsKovjS1HY">pic.twitter.com/TsKovjS1HY
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) August">https://twitter.com/HemantSorenJMM/status/1822129382863110313?ref_src=twsrc%5Etfw">August
10, 2024

49 के हुए CM हेमंत, एक्स पर हाथ पर लगे कैदी के निशान शेयर कर लिखा इमोशनल पोस्ट

यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक : हेमंत Ranchi : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर सीएम ने एक्स पर जेल से रिहा होते समय हाथ पर लगाये गये निशान की तस्वीर शेयर कर इमोशमल पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर लिखा कि आज अपने जन्मदिन के मौके पर बीते एक साल की स्मृति मेरे मन में अंकित है. वह है यह कैदी का निशान, जो जेल से रिहा होते वक्त मुझे लगाया गया. यह निशान केवल मेरा नहीं, बल्कि हमारे लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों का प्रतीक है.