Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

उतर भारत में शीतलहर, ओस की बूंदें बनीं बर्फ, तो कहीं माइनस में पारा

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk :  मैदानी इलाकों में शीतलहर का सितम जारी है. ठंड का मिजाज इतनी तेजी से बदला कि उत्तर भारत के राज्यों में तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ गयी है. दिन में धूप होने के बावजूद ठंडी हवाएं शरीर को ठुठुरा रही है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पारा 3 डिग्री सेल्सियस रहा. पंजाब और हरियाणा भी सर्दी से ठिठुर रहा. उत्तर प्रदेश में सिहरन बढ़ गयी है. राजस्थान में ओस की बूंदें बर्फ बन गयी है. कश्मीर से लेकर राजस्थान तक उत्तर भारत के राज्यों के कई शहरों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. वहीं मौसम विभाग की माने तो राजस्थान और मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की वजह पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी है. इसे भी पढ़ें - कच्चे">https://lagatar.in/crude-oil-prices-fell-yet-petrol-and-diesel-prices-did-not-decrease-for-the-48th-consecutive-day/">कच्चे

तेल की कीमतों में आयी गिरावट, फिर भी लगातार 48वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं हुए कम

कई राज्यों में तापमान माइनस में पहुंच गया है

उत्तराखंड और कश्मीर के कई इलाकों में तापमान माइनस में पहुंच गया है. दिल्ली में भी सर्दी काफी बढ़ गयी है. जो इस सीजन का अबतक का सबसे कम पारा रिकॉर्ड हुआ है. वहीं दिल्ली मौसम विभाग की माने तो शीतलहर का प्रकोप आज भी रहेगा. राजधानी में 21 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-21-december-2021/">सुबह

की न्यूज डायरी।21 दिसंबर।अनुपूरक बजट पास।सूबे में बढ़ी शीतलहरी।स्क्रैप में बेच दिया रेल इंजन।एश्वर्या से ED की लंबी पूछताछ।समेत कई खबरें और वीडियो

राजस्थान में मंगलवार और बुधवार को शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर राजस्थान में भी देखने को मिल रहा है. राजस्थान के कई जिलों में मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए भी शीतलहर का अलर्ट जारी किया है. चुरू, हनुमानगढ़, झुंझुनू और सीकर में दो दिनों तक शीतलहर बहेगी. वहीं फतेहपुर में पारा माइनस 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मध्य और पूर्वी भारत में शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि, इसके बाद राहत मिलने की संभावना है. इसे भी पढ़ें - मानगो">https://lagatar.in/campaign-will-run-against-encroachment-in-mango-corporation-area-fine-will-be-charged/">मानगो

निगम क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा अभियान, वसूला जाएगा जुर्माना [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही