Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा कलश स्थापना के कारण कल शहर और देहात में घटाए गए कोरोना टीका केन्द्र

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में गुरुवार को कोविडरोधी टीका के केन्द्र घटा दिए गए हैं. शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण क्षेत्र में 42 टीका केंद्रों पर कल 18 वर्ष के ऊपर के सभी लाभुकों का टीकाकरण किया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम (धालभूम) संदीप कुमार मीणा ने बताया कि दुर्गा पूजा में कलश स्थापना के लिए कई स्वास्थ्यकर्मियों ने छुट्टी ली है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और महिलाओं के लिए गुरुवार को नियमित स्वास्थ्य टीकाकरण अभियान चलता है. इस कारण कई एएनएम को उक्त कार्य में लगाया गया है. इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र के अधिकांश सेंटर कल बंद रहेंगे. उन्होंने कहा कि शनिवार से स्थिति ठीक हो जाएगी. इसके बाद फिर सेंटर बढ़ाकर ज्यादा से ज्याद लोगों का टीकाकरण किया जाएगा. दूसरी ओर शहर में टाटा मोटर्स की ओर से संचालित टेल्को चिन्मया विद्यालय, हिलटॉप स्कूल और जीई हॉस्टल के स्वास्थ्यकर्मियों के छुट्टी पर चले जाने के कारण उक्त केन्द्र बंद रहेंगे. एसडीओ ने पर्व-त्योहार को देखते हुए सभी योग्य लाभुकों जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील की. इससे वे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहें.

मानगो में एक ही परिवार के दो सहित मिले पांच पॉजिटिव

जमशेदपुर में रोज कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है. बुधवार को मानगो में पांच पॉजिटिव मामले सामने आए. इसमें एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं. एसीएमएस डॉ. साहिर पाल ने बताया कि बुधवार को 4835 सैंपल कलेक्ट किए गए. इसमें पूर्व के बचे सैंपल मिलाकर कुल 5438 सैंपल की जांच की गई. इसमें चार लोग आरटीपीसीआर टेस्ट में और एक व्यक्ति को ट्रूनेट में पॉजिटिव पाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही