Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी गिरावट के बाद संभला क्रिप्टोमार्केट, मार्केट कैप में 4.05 फीसदी की बढ़त, XRP में 6.56 फीसदी की तेजी

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk : क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली थी. सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन तीन महीने के निचले स्तर 18,387 डॉलर पर पहुंच गयी. हालांकि आज बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है. क्रिप्टो का मार्केट कैप 4.05 फीसदी की बढ़त के साथ 980 बिलियन डॉलर पहुंच गया है. क्रिप्टोकरेंसी बाजार में आज बिटकॉइन का डॉमिनेंस (Dominance) 38 फीसदी है. तो इथेरियम का 17 फीसदी है. द क्रिप्टो एप के अनुसार, आज Bitcoin, Ethereum, Tether , BNB, XRP , Solana, Terra, Cardano, Avalanche, Polkadot, Polygon, Shiba Inu और Dogecoin सभी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं.

7 दिनों में इथेरियम में 20.58 फीसदी की आयी गिरावट

क्रिप्टो एप के अनुसार, सबसे पॉपुलर करेंसी बिटकॉइन में आज 4.64 फीसदी की मजबूती देखी जा रही है. इसकी कीमत 19386.04 डॉलर पर पहुंच गयी है. 7 दिनों में बिटकॉइन में 13.27 फीसदी की गिरावट आयी है. दूसरे सबसे बड़े कॉइन इथेरियम की बात करें तो पिछले 24 घंटों में यह 4.58 प्रतिशत बढ़कर 1358.62 डॉलर पर पहुंच गया है. एक सप्ताह में यह 20.58 फीसदी टूटा है. इसे भी पढ़ें :  विधि-व्यवस्था">https://lagatar.in/cm-will-hold-review-meeting-with-sp-of-districts-on-law-and-order/">विधि-व्यवस्था

पर सीएम करेंगे जिलों के एसपी के साथ समीक्षा बैठक

बीएनबी 3.39 फीसदी चढ़कर 270.28 डॉलर पर पहुंचा

मालूम हो कि Tether में हमेशा की तरह आज 0.12 फीसदी की मामूली बढ़त देखने को मिल रही है. इसकी कीमत 1 डॉलर हो गयी है. BNB की बात करें को आज यह 3.39 फीसदी चढ़कर 270.28 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. एक सप्ताह में इसमें 7.75 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. बीते 24 घंटे में Cardano में 1.62 फीसदी की बढ़त आयी है. इसकी कीमत 0.4481 डॉलर पर पहुंच गयी है. 7 दिनों में यह करेंसी 10.49 फीसदी फिसला है. इसे भी पढ़ें : नोएडा">https://lagatar.in/noida-100-meter-long-wall-collapsed-four-people-died-due-to-being-crushed-cm-yogi-expressed-grief/">नोएडा

: 100 मीटर लंबी दीवार गिरी, दबने से चार लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

7 दिनों में Solana 13.63 फीसदी टूटा

XRP की बात करें को यह 6.56 फीसदी की बढ़त के साथ 0.3773 डॉलर पर पहुंच गया है. एक सप्ताह में इसमें 5.26 फीसदी का उछाल आया है. पिछले 24 घंटे में Solana 3.17 फीसदी चढ़कर 32.25 डॉलर पर पहुंच गया है. 7 दिनों में इसमें 13.63 फीसदी की गिरावट आयी है. आज Dogecoin 2.94 फीसदी की बढ़त के साथ 0.0586 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. एक सप्ताह में यह 8.13 फीसदी फिसला है. इसे भी पढ़ें : विधानसभा">https://lagatar.in/criticism-motion-passed-against-central-investigative-agencies-in-the-assembly-mamta-gave-clean-chit-to-modi-regarding-the-raid/">विधानसभा

में केंद्रीय जांच एजेंसियों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, ममता ने छापामारी को लेकर मोदी को दी क्लीन चिट, इशारा अमित शाह की ओर!

एक सप्ताह में Avalanche भी 20 फीसदी फिसला

Polkadot की बात करें तो इसमें 1.30 फीसदी की मजबूती नजर आ रही है. यह 6.32 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है. वहीं सात दिनों में यह 17.38 फीसदी फिसला है. Avalanche आज 1.23 फीसदी उछला है. इसकी कीमत 17.06 डॉलर पर पहुंच गयी है. सात दिनों में इसमें 19.99 फीसदी की गिरावट आयी है. इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर">https://lagatar.in/stone-pelting-on-emraan-hashmi-in-jammu-and-kashmir-police-arrested-the-accused/">जम्मू-कश्मीर

में इमरान हाशमी पर हुई पत्थरबाजी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही