Search

झारखंड में डेंगू का डंक : 2 माह में 138900 घरों का सर्वे, 9667 घरों में मिला लार्वा

  • देवघर में एक भी घरों का नहीं किया गया सर्वे
Ranchi :  झारखंड में डेंगू और चिकनगुनिया के प्रसार को देखते राज्यभर के डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे किया जा रहा है. इसी कड़ी में बीते दो महीने (जुलाई और अगस्त) में राज्य के 138900 घरों का सर्वे किया गया. जुलाई माह में 70168 और अगस्त में 68732 घरों का सर्वे हुआ. इसमें से 9667 घरों में डेंगू के लार्वा पाये गये हैं. जमशेदपुर में सबसे ज्यादा 30629 घरों का सर्वे किया गया. वहीं बोकारो में 19173 घरों में सर्वे हुआ. लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि देवघर में एक भी घरों का सर्वे नहीं किया गया.

घरों में कीटनाशक का किया गया छिड़काव 

डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे के दौरान जिन घरों में लार्वा मिले हैं, उन्हें चेतावनी दी गयी. साथ ही लार्वा को नष्ट किया गया. वहीं हर घरों में कीटनाशक का भी छिड़काव किया गया. लोगों को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है.

जुलाई-अगस्त में सर्वे के दौरान इन जिलों के इतने घरों में लार्वा

जिला इतने घरों में सर्वे इतने घरों में मिला लार्वा
हजारीबाग 7277 597
चतरा 7710 30
कोडरमा 7823 85
रामगढ़ 1297 106
धनबाद 6522 423
गिरिडीह 5395 296
बोकारो 19173 11
चाईबासा 5748 336
दुमका 4121 210
देवघर 00 00
गढ़वा 2204 150
गोड्डा 410 01
गुमला 4579 469
जमशेदपुर 30629 2415
जामताड़ा 2429 05
खूंटी 4402 422
लोहरदगा 3177 06
लातेहार 1495 141
पलामू 3205 837
पाकुड़ 2610 719
रांची 3360 449
सिमडेगा 3127 340
सरायकेला 8570 1193
साहिबगंज 3637 426
[wpse_comments_template]
Follow us on WhatsApp