Search

 
 
 

देवघर के शिवपुरी मोहल्ले में युवक की गोली मारकर हत्या

 

Deoghar : देवघर में अपराध का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अपराधियों ने देवघर के विलासी से मोहल्ले के शिवपुरी मोहल्ले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक का नाम राहुल झा बताया जा रहा है. पूर्व में भी उसी जगह एक ही युवक को गोली मारी गई थी.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक राहुल झा को अपराधियों ने घर से बाहर बुलाकर घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी. परिजनों ने देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. राहुल दूध बेचने का काम करता था और गाय का खटाल भी चलाता था.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही