Search

 
 
 

धनबाद : कोल इंडिया दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पहले करे बोनस का भुगतान

 
Dhanbad : कोल इंडिया की ओर से कोलकर्मियों को दुर्गा पूजा में दी जाने वाली बोनस को लेकर 27 सितंबर को जेबीसीसीआई की बैठक आयोजित होगी. भारतीय मजदूर संघ और कोयला इस्पात मजदूर संघ ने कोल इंडिया से इस बार एक लाख रूपये बोनस देने की मांग की है. भारतीय मजदूर संघ से जुड़े धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री रामधारी ने ने कहा कि कोल इंडिया मुनाफ़े में चल रही है. मैन पावर भी पहले से घटे हैं. लिहाज़ा इस बार कोलकर्मियों को एक लाख रूपये बोनस मिलनी चाहिए. रामधारी ने प्रबंधन से दुर्गा पूजा के एक सप्ताह पहले बोनस भुगतान करने की मांग की, ताकि कोलकर्मी खरीदारी कर सके. उन्होनें कहा कि पिछले साल दुर्गा पूजा से दो दिन पहले बोनस मिला था. जिससे कोलकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा था. [caption id="attachment_407723" align="alignnone" width="233"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/biharilal-chauhan-233x300.jpg"

alt="" width="233" height="300" /> बिहारी लाल चौहान, केन्द्रीय संगठन सचिव, कोयला इस्पात मजदूर पंचायत[/caption] कोयला इस्पात मजदूर पंचायत के केंद्रीय संगठन सचिव बिहारी लाल चौहान ने कहा कि प्रत्येक वर्ष दुर्गापूजा के बोनस में 3 से 4 हजार की बढोत्तरी होती है. 2016 में कर्मियों को 54 हजार बोनस दिया गया था. जबकि मेन पावर भी अधिक था. इसी तरह 2017 में 57 हजार, 2018 में 60 हज़ार 500, 2019 में 64 हज़ार 700, 2020 में 68 हज़ार 500 और 2021 में 72 हज़ार 500 रूपया बोनस दिया गया. उन्होनें इस बार प्रबंधन से एक लाख रूपये बोनस की मांग की. इसके साथ ही उन्होनें कहा कि बोनस का भुगतान एक सप्ताह पहले होना चाहिए. दुर्गा पूजा से एक दो दिन पहले भुगतान होने से कोलकर्मियों को परेशानी होती है. बैंक बंद रहने से बैंकों से बोनस की रकम की निकासी नहीं हो पाती. बिहारी लाल चौहान ने कहा कि 27 सितंबर को आयोजित जेबीसीसीआई की बैठक को और पहले आयोजित करनी चाहिए थी. ताकि समय पर बोनस का निर्णय और भुगतान हो सके. यह">https://lagatar.in/dhanbad-golf-ground-will-be-buzzing-from-dhanbad-international-trade-fair-from-15th-to-25th-september/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : 15 से 25 सितंबर तक धनबाद इंटरनेशनल ट्रेड फेयर से गुलज़ार रहेगा गोल्फ ग्राउंड [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही