Search

 
 
 

धनबाद: नमामि गंगे योजना के तहत मैथन डैम घाट पर गंगा आरती एवं गणेश वंदना

 
Dhanbad: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 16 से 31 मार्च तक "गंगा स्वच्छता पखवाड़ा" के दौरान प्रमुख जलस्रोतों के घाटों पर श्रमदान, प्रतियोगिता, वृक्षारोपण, गंगा चौपाल सहित विभिन्न सांस्कृतिक जगरुकतापरक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है. इसी क्रम में शुक्रवार को धनबाद के विभिन्न प्रखंडों में प्रभात फेरी निकली गयी. और मैथन डैम के घाट पर गंगा आरती सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए. साथ ही घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया. इसे भी पढ़ें- थाना">https://lagatar.in/the-station-in-charge-spoke-of-confiscation-of-15-cases-of-liquor-while-the-sp-said-30-cases-of-liquor-seizure/39725/">थाना

प्रभारी ने 15 पेटी शराब जब्ती की बात कही, एसपी ने 30 पेटी बतायी

‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ के तहत कई कार्यक्रम आयोजित

इस संबंध में निदेशक, एनईपी ने बताया कि टुंडी प्रखंड के फतेहपुर पंचायत में प्रभात फेरी निकाली गई, पूर्वी टुंडी में प्रभातफेरी का आयोजन किया गया. तोपचाची प्रखंड में प्रभात फेरी चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. धनबाद प्रखंड के पेटिया पंचायत में दामोदर नदी के घाट पर चित्रकला एवं रंगोली से संबंधित कार्यक्रम किए गए. गोविंदपुर के पंडुकी पंचायत में प्रभात फेरी तथा गंगा चौपाल का आयोजन किया गया. और एग्यारकुण्ड प्रखंड के मैथन डैम के घाट पर जिले के वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में गंगा आरती एवं गणेश वंदना सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://lagatar.in/bokaro-5-smugglers-arrested-with-19-cartoon-liquor-consignments-going-from-jharkhand-to-bihar/39733/">बोकारो:

19 कार्टून शराब के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, झारखंड से बिहार जा रही थी खेप
इसी प्रकार अन्य प्रखंडों में भी कई सांस्कृतिक एवं जागरूकतापरक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही