Delhi : द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) सांसद कनिमोझी ने आज मंगलवार को संसद में राष्ट्रीय शिक्षा नीति और तीन-भाषा फॉर्मूले के खिलाफ सहयोगी सांसदों के साथ विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर तमिलनाडु के बच्चों का भविष्य बर्बाद करने का आरोप लगाया. आरोप लगाया कि सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोपने का प्रयास कर रही है. इस क्रम में कांग्रेस सांसद के सुरेश ने तीन-भाषा फॉर्मूलेवाली नीति की करते हुए इसे शिक्षा प्रणाली का भगवाकरण करने का प्रयास करार दिया. जान लें कि कनिमोझी ने सोमवार को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के मुद्दे पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की टिप्पणी के जवाब में उनके खिलाफ संसदीय विशेषाधिकार हनन का नोटिस दायर किया है. एनईपी के तहत तमिलनाडु में तीन भाषा फॉर्मूले पर चल रही बहस के बीच नोटिस दायर किया गया है.
Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3
डीएमके सांसदों का शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बेईमान वाली टिप्पणी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Last Updated: Mar 11, 2025 12:00 AM (IST)