Search

 
 
 

BREAKING : CA नीरज मित्तल, राम प्रकाश व तारा चंद से 5 दिन तक पूछताछ करेगी ED, कोर्ट ने दी इजाजत

 
Ranchi : मनी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार CA (चार्टेड एकाउंटेंट) नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया और तारा चंद से ईडी पांच दिनों तक पूछताछ करेगी. कोर्ट ने इसकी अनुमति दे दी है. सोमवार को ED की ओर से तीनों अभियुक्तों को छह दिनों की रिमांड लेकर पूछताछ की अनुमति मांगी गई. जिसका नीरज मित्तल की ओर से अधिवक्ता विक्रांत सिन्हा और राम प्रकाश भाटिया और तारा चंद की ओर से रिमांड अधिवक्ता सौरव पांडेय ने विरोध किया. वहीं ED की ओर से विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका जी ने बहस करते हुए कहा कि तीनों आरोपियों की मनी लॉन्ड्रिंग में महत्वपूर्ण भूमिका है, इसलिए इनसे पूछताछ जरुरी है. दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने ईडी को चार दिनों की रिमांड की अनुमति दी है. तीनों आरोपियों पर जेल में बंद निलंबित अभियंता प्रमुख बीरेन्द्र राम के पैसों के निवेश में सहायता करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें -बिरसा">https://lagatar.in/land-scam-amit-agarwal-and-dilip-ghosh-seek-bail-from-ed-court-hearing-on-july-1/">बिरसा

मुंडा केंद्रीय कारा के अधीक्षक हामिद अख्तर पहुंचे ईडी ऑफिस, पूछताछ शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही