NewDelhi : चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर आज दिल्ली में बैठक करने जा रहा है. खबर है कि आयोग की टीमें जल्द ही इन राज्यों का दौरा भी कर सकती हैं. बता दें कि आज की बैठक पश्चिम बंगाल में पिछले दो दिन में बमबाजी और हिंसा की घटनाओं के मद्देनजर अहम मानी जा रही है. सूत्रों के अनुसार चुनाव आयोग की टीम 23 मार्च को बंगाल के चार दिनी दौरे पर भी जायेगी. सूत्रों के अनुसार पांचों राज्यों की स्थिति खास कर बंगाल में आगे के इंतजाम पर चर्चा की जायेगी. ह पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर अगले कदम तय किये जाने हैं. बता दें कि बंगाल में मुर्शिदाबाद क्षेत्र में दर्जनों बम पिछले दो दिन में मिले हैं. एक जगह 20 और एक अन्य जगह 15 बम बरामद होने की जानकारी भी मिली है. बैरकपुर में बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह के घर पर तोड़फोड़ के आरोप टीएमसी पर लगे हैं. नंदीग्राम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं पर हमले की घटना सहित कई छिटपुट घटनाएं हुई हैं. दूसरी तरफ टीएमसी के भी कुछ नेता नंदीग्राम में सुवेंदु अधिकारी पर हमले कराने के आरोप लगा कर आज दिल्ली में आयोग के अधिकारियों से मिल रहे हैं.
पश्चिम बंगाल हिंसा पर दिल्ली में चुनाव आयोग की बैठक आज, 23 को बंगाल दौरा
Last Updated: Mar 20, 2021 12:00 AM (IST)