alt="" width="300" height="200" /> Saraikela / Jamshedpur / Chandil : सरायकेला-खरसावां से सटे ओड़िशा के मयूरभंज जिला के झाड़पोखरिया में रविवार को कुड़मी सेना की ओर से बांदना परब का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो शामिल हुए. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने कहा कि बांदना परब हमारी समृद्ध संस्कृति का द्योतक है. लोग विकास और सुविधा की बात करते हैं लेकिन हमारे लिए अस्तित्व और पहचान को बचाए रखना बड़ी चुनौती है. इन विकट परिस्थिति में भी हमें अपनी सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना होगा. हम एकजुटता और सामूहिक प्रयास से ही इस चुनौती का सामना कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि बदलते हुए परिवेश में युवा पीढ़ी की बड़ी जिम्मेदारी है, हमारी संस्कृति का संरक्षण एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने है. कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस समेत झारखंड व ओड़िशा के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए. इससे पूर्व ओड़िशा पहुंचने पर सुदेश महतो का जगह-जगह पर स्वागत किया गया. सुदेश महतो ने विभिन्न महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया. आयोजन समिति की ओर से भी अंग वस्त्र देकर सुदेश महतो का स्वागत किया गया.
चांडिल में सुदेश महतो का किया गया स्वागत
झाड़पोखरिया जाने के क्रम में चांडिल के चिलगु में आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष, पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सिल्ली के विधायक सुदेश कुमार महतो का स्वागत किया गया. पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुदेश कुमार महतो का स्वागत किया. चिलगु में स्वतंत्रता सेनानी शहीद बाबा तिलका माझी को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.alt="" width="300" height="193" />
Leave a Comment