Search

झारखंड एथलेटिक्स संघ का इवेंट कैलेंडर जारी, 6 सितंबर से रांची में अंडर-23 का ओपन ट्रायल

Deoghar : देवघर में शनिवार को झारखंड एथलेटिक्स संघ की स्पेशल जेनरल मीटिंग हुई. बैठक में सर्वसम्मति से झारखंड एथलेटिक्स संघ के कैलेंडर को अंतिम रूप दिया गया. इसके तहत सितंबर माह में सभी जिला स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित करने का निर्णय लिया गया. वहीं 6 सितंबर से अंडर-23 राज्य एथलेटिक्स ओपन ट्रायल रांची में होगा. 2 से 5 अक्तूबर तक झारखंड जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप मधुपुर में होगी, जिसमें बालक और बालिका वर्ग में अंडर 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग की श्रेणियां शामिल रहेंगी. वहीं नवंबर में झारखंड सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप गुमला में प्रस्तावित है. झारखंड क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 14, 16, 18, 20 आयु वर्ग के लिए गढ़वा में 12 दिसंबर से प्रस्तावित है. इसी तरह प्रथम झारखंड रेस वॉक चैंपियनशिप बालक/बालिका अंडर 16, 18, 20 आयु वर्ग के लिए बालक और बालिका वर्ग में 19 दिसंबर से दुमका में होगी. इसे भी पढ़ें- एयरपोर्ट">https://lagatar.in/center-sought-1051-4-acres-of-land-from-jharkhand-for-airport-development/143857/">एयरपोर्ट

विकास के लिए केंद्र ने झारखंड से मांगी 1051.4 एकड़ भूमि

राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का किया गया पुनर्गठन

झारखंड एथलेटिक्स संघ की स्पेशल जेनरल मीटिंग में झारखंड राज्य तकनीकी पदाधिकारी कमिटी का भी पुनर्गठन किया गया. इसमें अध्यक्ष उमा शंकर जायसवाल, उपाध्यक्ष योगेश प्रसाद, कन्वेनर अनवर हुसैन, सदस्यों में अशोक भट्टाचार्य, करण सिंह, प्रभात रंजन तिवारी को शामिल किया गया है. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/indian-athletics-team-manager-welcomed-in-bermo-athletes-identity-increased/143781/">बेरमो

में भारतीय एथलेटिक्स टीम के प्रबंधक का स्वागत, खिलाड़ियों की पहचान बढ़ी

टोक्यो ओलंपिक में टीम के मैनेजर डॉ मधुकांत पाठक हुए सम्मानित

देवघर जिला एथलेटिक्स संघ और जिला ओलंपिक संघ के तत्वावधान में आयोजित इस बैठक में टोक्यो ओलंपिक में भारतीय एथलेटिक्स टीम मैनेजर डॉ मधुकांत पाठक का स्वागत किया गया.  इस मौके पर जेएए के महासचिव सीडी सिंह, सीईओएस के. पांडेय और विभिन्न जिलों के अध्यक्ष, सचिव आरआर मिश्रा, वरुण कुमार, अशोक कुमार, अजित कुमार, सिकंदर महतो, अजय नायक, अरविन्द कुमार, राकेश कुमार सिंह, रितेश झा, प्रभात रंजन तिवारी, शशांक भूषण सिंह, नीरज कुमार राय, सरोज कुमार, विवेक कुमार सिंह, पंकज भलोटिया और देवघर जिला संघ के रितेश केशरी, कृष्ण कुमार, नवीन कुमार शर्मा, गिरिधारी यादव, मनोज मिश्रा, सुरेश साह, राजेन्द्र कुमार, नीतीश सिंह राजपूत, प्रभाकर समेत अन्य उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन झारखंड एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह देवघर जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष आशीष झा ने किया. [wpse_comments_template]
Follow us on WhatsApp