Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

BREAKING: पांच अफीम तस्कर गिरफ्तार, 7.50 लाख कैश और एक करोड़ का ब्राउन शुगर बरामद

Advertisement
Advertisement
Ranchi: नशा कारोबार के बड़े नेटवर्क के खिलाफ चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर  पुलिस की टीम ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई की. इसमें दो किलो ब्राउन शुगर और दो किलो अफीम के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया. ब्राउन शुगर और अफीम की कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों के पास से 7.50 लाख रुपये नकद भी बरामद किये हैं.

अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी

एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की टीम ने पहले इटखोरी थाना क्षेत्र स्थित पितीज में राजू दांगी के घर में छापा मारा. छापेमारी के दौरान राजू दांगी के घर से दो किलो ब्राउन शुगर बरामद हुआ. पुलिस ने मौके पर ही राजू दांगी और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया. राजू दांगी की निशानदेही पर पुलिस की टीम ने मयूरहंड थाना क्षेत्र के डोढी-मधनिया गांव में राजेंद्र दांगी के घर में छापेमारी की. वहां से भी पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद किया.

अफीम तस्कर के घर से 7.50 लाख रुपये बरामद

राजेंद्र दांगी और उत्तर प्रदेश का एक तस्कर  पुलिस के हाथ नहीं लग सका, हालांकि पुलिस ने राजेंद्र दांगी के भाई को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद गिद्धौर थाना की पुलिस ने राजेश दांगी नामक एक अफीम तस्कर के यहां भी छापेमारी की. वहां से पुलिस को साढे़ सात लाख रुपये बरामद हुए. बरामद हुए ब्राउन शुगर, अफीम और साढे सात लाख रुपये को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

पिछले दो माह में 23 किलो अफीम व 7440 किलो डोडा बरामद

नशा करोबार के खिलाफ चतरा पुलिस ने पीछे दो महीने के दौरान 23 किलो अफीम व 7440 किलो डोडा बरामद किया है. इसके अलावा पुलिस ने 3.75 किलो ब्राउन शुगर, 39 जिंदा गोली, 02 पिकअप वैन, 17 बाइक और 1.07 लाख रुपये समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर">https://lagatar.in/in-kervadungri-panchayat-of-jamshedpur-block-mla-sanjeev-sardar-is-getting-road-repairs-done-at-private-expense/">जमशेदपुर

प्रखंड के केरवाडुंगरी पंचायत में विधायक संजीव सरदार निजी खर्च पर करवा रहे सड़क मरम्मत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही