Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा: महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Garhwa: महिला का अर्धनग्न अवस्था में शव बरामद हुआ है. यह मामला जिले के बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के चितविश्राम पंचायत के बेचीरागी गांव की है. जहां बुधवार को अज्ञात महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में पुलिस ने बरामद किया है. महिला का शव धान की फसल से ढका हुआ था. मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें - 18">https://lagatar.in/future-of-kantatoli-flyover-will-be-decided-on-november-18/">18

नवंबर को तय होगा कांटाटोली फ्लाईओवर का भविष्य, जुडको गुरूवार को खोलेगा टेंडर

महिला की नहीं हो पाई है पहचान

खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को धान के खेत में लाकर फेंक दिया गया है. शव का चेहरा आग से झुलसा हुआ प्रतीत हो रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि हत्या तीन-चार दिन पूर्व की गई है.

क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने देखा शव

जानकारी के अनुसार, जिस खेत से महिला का शव बरामद हुआ, वहां से कुछ दूरी पर बच्चे खेल रहे थे. बच्चों की गेंद खेत में चली गयी. गेंद खोजने के लिए जब बच्चे खेत में गए, तो धान की फसल से ढका हुआ शव दिखाई दिया. इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी गई. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें –मगध">https://lagatar.in/pecial-vigilance-team-raids-several-locations-of-magadha-university-vice-chancellor-rajendra-prasad/">मगध

यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर राजेंद्र प्रसाद के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस टीम की छापेमारी, 20 करोड़ की अवैध खरीदारी का आरोप
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही