Search

 
 
 

घाटशिला : मऊभंडार शिव मंदिर में आरएसएस ने मनाया श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की घाटशिला नगर इकाई के स्वयं सेवकों और मऊभंडार के लोगों ने मंगलवार श्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आद्य गुरु भगवा ध्वज को अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित कर प्रणाम किया. कार्यक्रम में गुरु के महत्व और महात्म्य पर बौद्धिक चर्चा हुई. आदिकाल से चली आ रही भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा की बात हुई. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-panchayat-samiti-meeting-discussion-on-many-issues-including-drought-bribery-drinking-water-anganwadi/">लातेहार

: पंचायत समिति की बैठक, सुखाड़, रिश्वत, पेयजल, आंगनबाड़ी समेत कई मुद्दों को लेकर चर्चा
इतिहास के महान गुरुओं एवं उनके शिष्यों यथा वशिष्ठ-राम, द्रोण- अर्जुन, राम समर्थ - शिवजी आदि को स्मरण किया गया. वर्तमान में इस परंपरा को प्रभावी रुप से वहन करने की आवश्यकता पर बल दिया गया. विदित हो कि श्री गुरु पूर्णिमा उत्सव संघ के प्रमुख उत्सवों में से एक है. यह गुरु पूर्णिमा से लेकर रक्षाबंधन तक पूरे देश तथा विश्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों द्वारा मनाया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही