Search

गिरिडीह : मंईयां सम्मान की राशि नहीं मिलने से महिलाएं परेशान, BDO ऑफिस का लगा रहीं चक्कर

Bengabad (Giridih) : बेंगाबाद प्रखंड की बड़ी संख्या में महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि नहीं मिल रही है. इससे परेशान महिलाएं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने को मजबूर हैं. प्रखंड कार्यालय में महिलाओं की रोज भीड़ जुट रही है. कई महिलाओं ने बताया कि उन्हें तीन महीने की राशि नहीं मिली है. नाराज महिलाओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय सत्ता पक्ष ने एक हजार की जगह ढाई हजार रुपए देने का वादा किया था. लेकिन दोबारा सत्ता में आने के बाद वे जिम्मेदार अपना वादा भूल गए हैं. महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन से मंईया सम्मान की राशि दिलाने की मांग की है. महिलाओं ने कहा कि कड़ी धूप में वे प्रखंड कार्यालय पहुंचती हैं, लेकिन वहां उनकी कोई नहीं सुनता. कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बनाकर लौटा देते हैं. कई सर्वर डाउन होने, तो कभी लिंक फेल होने की बात कहकर उन्हें लौटा दियाा जाता है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-sand-laden-tractor-collides-with-cos-car-tailor-leaves-engine-behind-and-runs-away/">गिरिडीह

: बालू लदे ट्रैक्टर ने सीओ की गाड़ी में मारी टक्कर, टेलर छोड़ इंजन लेकर भागा
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

 
Follow us on WhatsApp