दिल्ली SG पाइपर्स और सुरमा हॉकी क्लब की टीम आज पहुंचेगी रांची
Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची में एक बार फिर हॉकी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने वाला है. यहां 12 जनवरी से मरांग गोमखे जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का मैच होने जा रहा है. आईपीएल की तर्ज पर आयोजित हॉकी इंडिया लीग में पहली बार महिला टीम भी खेलती दिखेंगी. 13 दिनों तक चलने वाले मैच में चार टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा. एचआईएल में अलग-अलग देशों के खिलाड़ी एक-एक टीम का हिस्सा रहेंगे.
गांडेय विधायक कल्पना सोरेन करेंगी उद्धाटन
एचआईएल का उद्धाटन गांडेय की विधायक कल्पना सोरेन करेंगी. एचआईएल वीमेंस के लिए ओडिशा वॉरियर्स और बंगाल टाइगर्स की टीम पहले से रांची में मौजूद हैं. दोनों टीमों ने हॉकी स्टेडियम में प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है. वहीं दिल्ली एसजी पाइपर्स और सुरमा हॉकी क्लब के खिलाड़ी आज रांची आ सकते हैं.
झारखंड की 6 महिला हॉकी खिलाड़ी दिखायेंगी जलवा
झारखंड की छह महिला हॉकी खिलाड़ी अपना जलवा दिखायेंगी. सुरमा हॉकी क्लब की ओर से सलीम टाटी और निक्की प्रधान रहेंगी. जबकि दिल्ली एसजी पाइपर्स से संगीता कुमारी व दीपिका सोरेंग और बंगाल टाइगर से ब्यूटी डुगडुग और बिनीमा धान खेलेंगी.
रांची में एचआईएल मेंस के भी होंगे चार मुकाबले
इसके अलावा रांची में हॉकी इंडिया लीग मेंस के भी चार मुकाबले होंगे. 18 जनवरी को दो मैच, वहीं 22 और 24 जनवरी को एक-एक मैच खेले जायेंगे. मेंस टीम अपने मैच के एक दिन पहले रांची पहुंचेंगे और मैच के बाद उसी दिन वापस राउरकेला लौट जायेंगे. रांची में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट को लेकरहॉकी इंडिया व हॉकी झारखंड ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. स्टेडियम को भी दुरुस्त किया जा रहा है. लाइटिंग, एलईडी समेत अन्य उपकरणों की भी जांच की जा रही है. रेडिशन ब्लू, बीएनआर, होटल पार्क प्राइम, ली-लैक सहित अन्य होटलों में कमरों की बुकिंग भी हो गयी है.
26 को होगा फाइलन मुकाबला
तारीख |
किस टीम के बीच मुकाबला |
कहां होगा मुकाबला |
12 जनवरी |
दिल्ली एसजी पाइपर्स/ओडिशा वॉरियर्स |
रांची |
13 जनवरी |
बंगाल टाइगर्स/ सुरमा हॉकी क्लब |
रांची |
14 जनवरी |
दिल्ली एसजी पाइपर्स/बंगाल टाइगर्स |
रांची |
15 जनवरी |
ओडिशा वॉरियर्स/ सुरमाहॉकी क्लब |
रांची |
16 जनवरी |
बंगाल टाइगर्स/ओडिशा वॉरियर्स |
रांची |
17 जनवरी |
दिल्ली एसजी पाइपर्स/ सुरमाहॉकी क्लब |
राउरकेला |
19 जनवरी |
ओडिशा वॉरियर्स/बंगाल टाइगर्स |
राउरकेला |
20 जनवरी |
सुरमा हॉकी क्लब/दिल्ली एसजी पाइपर्स |
रांची |
21 जनवरी |
सुरमा हॉकी क्लब/ओडिशा वारियर्स |
रांची |
22 जनवरी |
बंगाल टाइगर्स/ दिल्ली एसजी पाइपर्स |
रांची |
23 जनवरी |
ओडिशा वारियर्स/दिल्ली एसजी पाइपर्स |
रांची |
24 जनवरी |
सुरमा हॉकी क्लब/बंगाल टाइगर्स |
रांची |
26 जनवरी |
फर्स्ट रैंक पूल/सेकेंड रैंक पूल (फाइनल) |
रांची |
रांची में होंगे एचआईएल मेंस के चार मुकाबले :
- – 18 जनवरी – हैदराबाद तुफांस बनाम तमिलनाडू ड्रैगन्स
- – 18 जनवरी – गोनासिका बनाम यूपी रुद्राज
- – 22 जनवरी – दिल्ली एसजी पाइपर्स बनाम सूरमा हॉकी क्लब
- – 24 जनवरी – बंगाल टाइगर्स बनाम वेदांता कलिंगा लांसर्स
जानें किस टीम में काैन खिलाड़ी है शामिल
बंगाल टाइगर्स : वंदना कटारिया, उदिता, लालरेम्सियामी, सौंदर्य गोबर, अंब्रे बैलेंघिएन, कैथरीन मुलान, अप्टन रोइसिन, ऐलेना नील, मरीमा लालरामनघाकी, महिमा चौधरी, सारा हॉकशां, ईवा रोमा मारिया, ज्योति एडुला, हुडा खान, बिनिमा धन, लालरिनपुई पचुव, मुनमुनी दास, जेनिफर रिजो, ग्रेस ओ हैनलॉन, विद्याश्री प्रियंका वानखेड़े, सुशीला चानू, शिल्पी डबास, वंडना पटेल.
ओडिशा वॉरियर्स : इशिका चौधरी, नेहा गोयल, जॉक्लिन बार्ट्राम, फ्रीके जॉर्जेट मैरी, अन्नु, क्लेयर कोलविल, दीप ग्रेस एक्का, यिब्बी जानसन, कैटलिन नोब्स, माधुरी किंडो, ज्योति छत्री, रुतुजा दादासो पिसल, बलजीत कौर, अंजलि बैरवा, साक्षी राणा, कनिका सिवाच, एंजिल हर्षा रानी मिंज, लिली पॉलिन स्टॉफ़ेल्स्मा, सोनिका, विक्टोरिया सॉज, मिशेल फ़िल, निशा, साधना सेंगर, नंदनी.
दिल्ली एसजी पाइपर्स : सुनेलिता टोप्पो, संगीता कुमारी, मनीषा चौहान, नवनीत कौर, बिच्छू देवी खारिबाम, दीपिका, एलोडी पिकार्ड, मुमताज खान, एम्मा पुवेरेज, लिली ओवस्ले, बंसरी सोलंकी, खैदेम शिलेमा चानू, ज्योति सिंह, मनीषा, इशिका, गीता यादव, स्टेफनी डी ग्रोफ, गिजेल ऐनी एंस्ले, मिरी मैरोनी, एलिजाबेथ एन नील, चार्लोट वॉटसन, प्रीति दुबे, हिमांशी, मनश्री.
सुरमा हॉकी क्लब : सलीमा टेटे, वैष्णवी विठ्ठल फाल्के, शर्मिला देवी, सविता, निक्की प्रधान, ज्योति, चार्लोट स्टेपनहॉर्स्ट, नाइके लोरेन्ज, मारिया वर्सचूर, दीपिका सोरेंग, अक्षता अबासो ढेकाले, प्रीति, हिना बानो, सोनम, निधि, पेनी स्क्विब, जिमेना मारिया सेड्रेस, नतालिया साल्वाडोर, अन्ना टोमन, उपासना सिंह, ऐश्वर्या राजेश चव्हान, अजमीना कुजूर, अमनप्रीत कौर.