Search

 
 
 

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा अन्नदाताओं का मान और महिलाओं का सम्मानः प्रो गौरव वल्लभ

 
 Ranchi :  भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो गौरव वल्लभ ने कहा है कि झारखंड में मईंया सम्मान और किसानों का स्वाभिमान कुप्रबंधन, कुशासन और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. झाममुो, कांग्रेस और आरजेडी को भाजपा के संकल्प पत्र पर सवाल उठाने का कोई हक नहीं बनता. देश भर में जहां भी इनकी सरकारें है उस प्रदेश की हालत खस्ता है. वे मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे. झारखंड के विकास के लिए भाजपा का संकल्प पत्र है. उन्होंने कहा कि गोगो दीदी योजना 12 महीने पांचों साल चलेगी. हर माह की 11 ताऱीख को 2100 रुपए महिलाओं के खाते में डाल दिये जायेंगे.

फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ अन्याय हुआ

हेमंत सरकार ने फसल बीमा के नाम पर किसानों के साथ अन्याय किया. राज्य सरकार ने क्रॉप इंश्योरेंस के नाम पर किसानों को धोखा दिया. 2021-22, 2022-23 और 2023- 24 में जब सूखा पड़ा तब हेमंत सरकार ने किसानों के लिए क्रॉप इंश्योरेंस नहीं लिया, लेकिन जब मौजूदा वित्तीय वर्ष में अच्छी बारिश हुई तो क्रॉप इंश्योरेंस के प्रीमियम का भुगतान बीमा कंपनी को कर दिया.  मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत 800 करोड़ रुपए से 14 लाख किसानों को लाभ पहुंचाया. अगर ये योजना पांच साल चलती तो, महज 4 हजार करोड़ रुपए से झारखंड के 14 लाख किसानों को प्रति वर्ष 5 हजार रुपए प्रति एकड़ मिलते. लेकिन हेमंत सरकार के आते ही इस योजना को बंद कर दिया और इसकी जगह 2300 करोड़ रुपए प्रति वर्ष के आवंटन से  महज 6 लाख किसानों के ही ऋण माफ किये गये.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही