Ranchi: बिरसा कूप सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसे राज्य में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ाने के लिए शुरु किया गया है. राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2023-25 के दौरान कुल एक लाख सिंचाई कूप बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया था. हालांकि दो साल में इस महत्वाकांक्षी योजना की उपलब्धि सिर्फ 5 प्रतिशत है. राजधानी रांची कई अन्य जिले में लक्ष्य के मुकाबले 4 प्रतिशत कूप निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका.
सरकार के आंकड़ों के अनुसार बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 में 50 हजार और 2024-25 में 50 हज़ार कूप निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था. प्रति सिंचाई कूप की लागत 3.95 लाख और 3.89 लाख रुपये आंकी गयी थी. बोल्डर और ईंट का इस्तेमाल कर निर्माण किये जाने वाले कूप की लागत 3.95 लाख रुपये आंकी गयी थी. सिर्फ बोल्डर का इस्तेमाल कर निर्माण किये जाने वाले कूप की लागत 3.89 लाख रुपये आंकी गयी थी. दोनों ही कूप का आकार एक ही निर्धारित किया गया था.
सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की गयी यह योजना दो वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बाद सिर्फ 4.90 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल कर सकी है. आंकड़ों के अनुसार सरकार ने एक लाख कूप निर्माण के लक्ष्य के मुकाबले 1.13 लाख कूप निर्माण की योजना स्वीकृत की. लेकिन राज्य के किसी भी जिले में उसके निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले कूप निर्माण पूरा नहीं हो सका.
खास बातें
- दो वित्तीय वर्ष में एक लाख बिरसा सिंचाई कूप निर्माण का लक्ष्य.
- लक्ष्य से अधिक कूप निर्माण की योजना स्वीकृत.
- सरकार ने 1.13 लाख कूप निर्माण की योजना स्वीकृत की.
- निर्माण की समय सीमा समाप्त होने का बाद सिर्फ 4,896 कूप का निर्माण पूरा.
- कूप की लागत 3.89 लाख से 3.89 लाख से 3.95 लाख रुपये तक.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024-25 की समाप्ति तक 1.13 लाख के मुकाबले सिर्फ 5,896 कूप का निर्माण ही पूरा हो सका है. यह निर्धारित लक्ष्य के सिर्फ़ 4.90% है. सरकारी आंकड़ों में शेष 91.48% कूप का निर्माण कार्य जारी रहने का दावा किया गया है.
राज्य के सिर्फ तीन जिलों में कूप निर्माण का काम 10 प्रतिशत से अधिक हुआ है. इन जिलों में कोडरमा,देवघर और चतरा का नाम शामिल है. राज्य के छह जिलों में कूप निर्माण का काम 4.9 % तक पूरा हुआ है. 10 जिलों में कूप निर्माण का काम 2 से 4% के बीच पूरा हो सका है. शेष 5 जिलों में कूप निर्माण का काम संबंधित जिलों के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले दो प्रतिशत कम है.
बिरसा सिंचाई कूप की स्थिति
| जिला |
लक्ष्य |
पूर्ण |
उपलब्धि |
| कोडरमा |
1125 |
162 |
14.40% |
| देवघऱ |
5878 |
727 |
12.56% |
| चतरा |
4236 |
435 |
10.27% |
| दुमका |
5172 |
353 |
6.83% |
| सिमडेगा |
2362 |
168 |
7.11% |
| रांची |
7314 |
291 |
3.89% |
| गुमला |
4295 |
212 |
4.94% |
| गोड्डा |
4803 |
189 |
3.94% |
| धनबाद |
2632 |
104 |
3.95% |
| साहिबगंज |
3547 |
134 |
3.78% |
| रामगढ़ |
3948 |
146 |
3.70% |
| गढ़वा |
5493 |
200 |
3.64% |
| गिरिडीह |
8386 |
282 |
3.36% |
| लातेहार |
3083 |
101 |
3.28 % |
| पलामू |
6051 |
143 |
2.36% |
| बोकारो |
4998 |
117 |
2.34% |
| लोहरदगा |
1696 |
29 |
1.71% |
| खूंटी |
2097 |
30 |
1.43% |
| हजारीबाग |
6153 |
85 |
1.38% |
| जामताड़ा |
3312 |
37 |
1.12% |
| सरायकेला |
3096 |
25 |
0.81% |
| पाकुड़ |
4066 |
312 |
7.67% |
Leave a Comment