Search

भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु ने इतिहास रचा, अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा पूरी कर धरती पर लौटे, पीएम ने बधाई दी

New Delhi : भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला 18 दिन की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) यात्रा पूरी कर धरती पर लौट आये. यह उनकी पहली अंतरिक्ष यात्रा थी. वे एक्सिओम मिशन 4 (Ax-4) का हिस्सा थे. खबर है कि शुभांशु स्पेसएक्स के ग्रेस (Grace) यान से लौटे.

 

 

 

 

 

 

शुभांशु शुक्ला ने कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सुरक्षित लैंडिंग की. उनके यान ने आज 15 जुलाई दोपहर तीन बजे लैंड किया. शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए गर्व का क्षण करार दिया गया है. 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया,  मैं ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उनके ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौटने पर पूरे देश के साथ स्वागत करता हूं. अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है.  यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन  गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है.

 

 शुभांशु शुक्ला 25 जून 2025 को फाल्कन 9 रॉकेट से लॉन्च हुए थे. 26 जून को ISS से जुड़े थे. इस दौरान उन्होंने 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किये, जिसमें मांसपेशियों की हानि, मानसिक स्वास्थ्य और अंतरिक्ष में फसल उगाने जैसे शोध शामिल थे. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//