Header Image
lagatar.in
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • रामगढ़
      • हजारीबाग
      • गिरिडीह
      • चतरा
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
      • गोड्डा
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • ओपिनियन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • व्यापार
Saturday, May 17, 2025
lagatar.in
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • रामगढ़
      • हजारीबाग
      • गिरिडीह
      • चतरा
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
      • गोड्डा
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • ओपिनियन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • व्यापार
lagatar.in
No Result
View All Result
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • ओपिनियन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • व्यापार

चालू वित्त वर्ष में भारत की GDP में 9.6 प्रतिशत गिरावट का अनुमान: विश्वबैंक

info@lagatar.in by info@lagatar.in
October 8, 2020
in व्यापार
Share on FacebookShare on Twitter

Washington: कोरोना वायरस महामारी और इसकी रोकथाम के लिए लगाये गये लंबे लॉकडाउन के चलते चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 9.6 प्रतिशत की गिरावट आ सकती है. विश्वबैंक ने गुरुवार को अनुमान जाहिर किया.

विश्वबैंक ने कहा कि भारत की आर्थिक स्थिति इससे पहले के किसी भी समय की तुलना में काफी खराब है. कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण भारत में कंपनियों और लोगों को लगातार आर्थिक झटके लगे हैं. इसके साथ ही महामारी के प्रसार को थामने के लिए देशभर में लगाये गये लॉकडाउन का भी प्रतिकूल असर पड़ा है.

2021 में आर्थिक वृद्धि दर वापसी कर सकती है – विश्वबैंक

विश्वबैंक ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आइएमएफ) के साथ सालाना बैठक से पहले जारी हालिया दक्षिण एशिया आर्थिक केंद्र बिंदु रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया है. रिपोर्ट में विश्वबैंक ने दक्षिण एशिया क्षेत्र में 2020 में 7.7 प्रतिशत की आर्थिक गिरावट आने की आशंका जाहिर की है. इस क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान सालाना छह प्रतिशत के आसपास की वृद्धि देखी गयी है.

ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2020 में शुरू हुए चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी में 9.6 प्रतिशत की गिरावट आने का अनुमान है. हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर वापसी कर सकती है और 4.5 प्रतिशत रह सकती है.

विश्वबैंक ने कहा कि आबादी में वृद्धि के हिसाब से देखें तो प्रति व्यक्ति आय 2019 के अनुमान से छह प्रतिशत नीचे रह सकती है. इससे संकेत मिलता है कि 2021 में आर्थिक वृद्धि दर भले ही सकारात्मक हो जाये, लेकिन उससे चालू वित्त वर्ष में हुए नुकसान की भरपाई नहीं हो सकेगी.

दक्षिण एशिया के लिए विश्वबैंक के मुख्य अर्थशास्त्री हेंस टिमर ने एक कांफ्रेंस कॉल में संवाददाताओं से कहा कि हमने अभी तक जो भी देखा है, भारत में स्थिति उससे बदतर है. यह भारत के लिए एक अप्रत्याशित स्थिति है.

उल्लेखनीय है कि इस साल की दूसरी तिमाही यानी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (जून तिमाही) में भारत की जीडीपी में 25 प्रतिशत की गिरावट आयी है.
विश्व बैंक ने रिपोर्ट में कहा कि कोरोना वायरस और इसकी रोकथाम के उपायों ने भारत में आपूर्ति और मांग की स्थिति को गंभीर रूप से लगातार बाधित किया है.

भारतीय अर्थव्यवस्था महामारी के पहले से ही धीमी थी – टिमर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी. इस लॉकडाउन के कारण करीब 70 प्रतिशत आर्थिक गतिविधियां, निवेश, निर्यात और खपत ठप्प हो गयी थी. इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं जैसे कृषि, खनन, उपयोगिता सेवाओं, कुछ वित्तीय और आइटी सेवाओं के अलावा सार्वजनिक सेवाओं को संचालित करने की अनुमति थी. विश्वबैंक ने कहा कि गरीब परिवारों और कंपनियों को सहारा देने के बाद भी गरीबी दर में कमी की गति यदि रुकी नहीं भी है तो सुस्त जरूर हुई है.

टिमर ने कहा कि हमने सर्वे में देखा है कि कई लोगों की नौकरी चली गयी है. गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) में वृद्धि हो रही है. ये सभी ऐसी कमजोरियां हैं, जिनसे भारत को जूझना है.उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था महामारी के पहले से ही धीमी हो रही थी. एक सवाल के जवाब में टिमर ने कहा कि भारत सरकार ने सीमित संसाधनों और सीमित वित्तीय साधन के साथ जो किया है, वह बहुत प्रभावशाली है.

Share76Tweet47Send
Previous Post

अमेरिका में राहत उपायों की उम्मीद से अधिकांश एशियाई बाजारों में तेजी

Next Post

हाथरस जैसी घटनाएं सिर्फ यूपी ही नहीं झारखंड में भी हो रही हैं : हाइकोर्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

  • दुमका : युवती ने फंदे से झूलकर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस May 17, 2025
  • JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को टाइगर जयराम का समर्थन, राज्यपाल से मिले May 17, 2025
  • Breaking :  पलामू  में पुलिस व नक्सली शशिकांत गंझू के दस्ते के बीज मुठभेड़ May 17, 2025
  • रांची: हनुमान वाटिका होगा स्थानांतरित, बनेगा भव्य मंदिर May 17, 2025
  • चाईबासाः हर गांव को सड़क से जोड़ पहुंचाएंगे विकास- जोबा माझी May 17, 2025

© 2025 Lagatar Media Pvt. Ltd.

Social icon element need JNews Essential plugin to be activated.
Footer Ad 1 Footer Ad 2
No Result
View All Result
हमारे whatsapp चैनल को फॉलो करें हमारे whatsapp चैनल को फॉलो करें
  • ऑपरेशन सिंदूर
  • न्यूज़ डायरी
    • सुबह की न्यूज़ डायरी
    • शाम की न्यूज़ डायरी
  • झारखंड न्यूज़
    • दक्षिण छोटानागपुर
      • रांची न्यूज़
      • खूंटी
      • गुमला
      • सिमडेगा
      • लोहरदग्गा
    • कोल्हान प्रमंडल
      • जमशेदपुर
      • चाईबासा
      • सरायकेला
    • उत्तरी छोटानागपुर
      • रामगढ़
      • हजारीबाग
      • गिरिडीह
      • चतरा
      • कोडरमा
    • कोयला क्षेत्र
      • धनबाद
      • बोकारो
    • पलामू प्रमंडल
      • पलामू
      • गढ़वा
      • लातेहार
    • संथाल परगना
      • दुमका
      • देवघर
      • जामताड़ा
      • साहिबगंज
      • पाकुड़
      • गोड्डा
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • ऑफबीट
  • ओपिनियन
  • खेल
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • व्यापार

© 2025 Lagatar Media Pvt. Ltd.