Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने मैट्रिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस वर्ष कुल 4,31,488 छात्रों ने परीक्षा दी, जिनमें से 91.71% यानी 3,95,755 विद्यार्थी पास हुए हैं. खास बात यह रही कि अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्रों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, वहीं लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर रिजल्ट दर्ज कर अपनी बढ़त बनाए रखी.
छात्रों ने मेहनत व संघर्ष की कहानी को नये आयाम तक पहुंचाया : शिक्षा मंत्री राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मेहनत और संघर्ष की कहानी को नए आयाम तक पहुंचाया है. यह हमारे शिक्षा तंत्र, शिक्षकों और सरकार की साझा मेहनत का परिणाम है. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस" की शुरुआत की है, जो सीबीएसई पैटर्न पर आधारित हैं और राज्य के छात्रों को उच्च और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का काम कर रही है. राज्य के शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषित करने में थोड़ी देरी की, लेकिन आने वाले समय में इस प्रक्रिया को और बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा.
वर्ग | परीक्षार्थी | उत्तीर्ण छात्र | पास प्रतिशत |
अति पिछड़ा वर्ग | 25,303 | 24,131 | 95.36% |
पिछड़ा वर्ग | 60,853 | 57,158 | 93.92% |
अनुसूचित जाति | 17,592 | 16,200 | 92.08% |
सामान्य वर्ग | 2,67,206 | 2,43,880 | 91.27% |
अनुसूचित जनजाति | 60,534 | 54,386 | 89.84% |
रिजल्ट की फैक्ट फाइल - - कुल परीक्षार्थी : 4,31,488
- - कुल उत्तीर्ण छात्र : 3,95,755
- - कुल पास प्रतिशत : 91.71%
- - सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : अति पिछड़ा वर्ग (95.36%)
- - सबसे कम पास प्रतिशत : अनुसूचित जनजाति (89.84%)
- - लड़कियों का पास प्रतिशत : 53.30%
- - लड़कों का पास प्रतिशत : 46.69%
लड़कियों ने फिर मारी बाजी जैक मैट्रिक परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया. जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 4,31,488 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 2,28,356 लड़कियां और 2,03,132 लड़के शामिल थे. इसमें से 3,95,755 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए. वहीं परीक्षा में शामिल 2,28,356 लड़कियों में से 2,10,967 पास हुईं. जबकि 2,03,132 में से 1,84,788 लड़के सफल रहे.
लिंग | परीक्षार्थी | उत्तीर्ण छात्र | प्रतिशत |
लड़कियाँ | 2,28,356 | 2,10,967 | 53.30% |
लड़के | 2,03,132 | 1,84,788 | 46.69% |
लड़कों और लड़कियों का वर्गवार प्रदर्शन वर्ग | कुल उत्तीर्ण छात्र | लड़कियाँ | लड़के |
सामान्य वर्ग | 2,43,880 | 1,32,982 | 1,10,898 |
अनुसूचित जाति | 16,200 | 7,906 | 8,294 |
पिछड़ा वर्ग | 57,158 | 28,591 | 28,567 |
अति पिछड़ा वर्ग | 24,131 | 11,644 | 12,487 |
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि राज्य में छात्राओं की शैक्षणिक भागीदारी और सफलता दर में लगातार सुधार हो रहा है. लड़कियों ने न केवल अधिक संख्या में भाग लिया है, बल्कि सफलता दर में भी लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है.