Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : आदिवासी-कुड़मी समाज के अधिवेशन में पद्मश्री छुटनी महतो बनी केंद्रीय सचिव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : आदिवासी कुड़मी समाज का ‘दो दिवसीय डेलिगेट केन्द्रीय अधिवेशन’ सोनारी निर्मल महतो भवन में रविवार को संपन्न हुआ, जिसमें समाज हित सहित कई विषयों पर चर्चा हुई. महाधिवेशन में झारखंड सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए. जिसमे पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. विद्याभूषण महतो, कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुड़माली प्रोफेसर सुभाष चन्द्र महतो, कुड़माली शिक्षिका संगीता महतो व सविता महतो, पद्मश्री छुटनी महतो, डॉ. सुधांशु शेखर महतो, गणेश्वर महतो व चंद्रनाथ पटेल ने भी अपने विचार रखे.

चंद्रमोहन, निरंजन, तपन और नंद महतो बने उपाध्यक्ष

महा अधिवेशन के अंतिम दिन केंद्रीय एवं जिला कमेटी का विस्तार किया गया जिसमें कई नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई. जिसमें चन्द्रमोहन महतो, निरंजन महतो, तपन महतो (सभी झारखंड) एवं नंद महतो (असम) को केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया. साथ ही रुपलाल महतो, रामविलास महतो, उमेश महतो (सभी झारखंड) एवं महादेव महतो (असम) को संयुक्त सचिव, चन्द्रनाथ भाई पटेल को केंद्रीय प्रवक्ता सह कानूनी सलाहकार, डॉ. विद्याभूषण महतो को केंद्रीय मुख्य सलाहकार, डा. सुधांशु शेखर महतो एवं पन्नालाल महतो को केंद्रीय सलाहकार मनोनीत किया गया. इसके अलावा महिला मंच में सोनी देवी को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पद्मश्री छुटनी महतो को केंद्रीय सचिव, दुलारी देवी को रामगढ़ जिलाध्यक्ष, संगीता महतो व सविता महतो को सचिव नियुक्त किया गया.

सुधांशु महतो बने पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष

महाधिवेशन में झारखंड के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की भी घोषणा की गई. जिसमें सुधांशु महतो को पूर्वी सिंहभूम, मनोज महतो को सरायकेला-खरसावां, शंकरलाल महतो को रामगढ़, जयप्रकाश पटेल को हजारीबाग, आनंद सागर को बोकारो, चौधरी चरण महतो को धनबाद, बिनोद बंसरिआर को गोड्डा से नियुक्त किया गया. रांची, चतरा, गिरीडीह, पश्चिम सिंहभूम सहित अन्य राज्यों और जिलों में तीन महीने के भीतर कमिटी गठन का निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही