Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स से सेवानिवृत कर्मचारी के घर चोरी, तीन लाख के गहने ले उड़े चोर

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत बारीनगर साबरी चौक निवासी मो. हलीम के घर चोरों ने हाथ साफ कर दिया. मो. हलीम अपनी बहु के साथ हैदराबाद गए हैं. इसकी जानकारी उन्हें तब हुई जब उनकी बेटी नाजिश आफरीन घर की साफ सफाई करने पहुंची. उन्होंने पाया कि घर के दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ है और घर में सारा सामान बिखरा पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पड़ोसियों और पुलिस को दी. इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मो हलीम टाटा मोटर्स के सेवानिवृत कर्मचारी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mmc-eo-honored-women-workers-on-international-womens-day/">जमशेदपुर

: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एमएमसी ईओ ने महिला कर्मियों को किया सम्मानित

हर हफ्ते सफाई करने जाती है नाजिश

नाजिश आफरीन ने बताया कि वो बारीनगर में ही रहती है. पिता और भाभी दिसंबर माह में ही हैदराबाद गए है. उनके जाने के बाद से हर हफ्ते वह घर की साफ-सफाई करने जाया करती है. आखरी बार वह 26 फरवरी को गई थी. इसके बाद 6 मार्च को घर पहुंची तो पाया कि घर में चोरी हो गई है. नाजिश के अनुसार घर से लगभग 3 लाख के गहनों की चोरी हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही