शाह ने कहा, उद्धव नकली शिवसेना चला रहे, असली पार्टी एकनाथ शिंदे के पास
बहरागोड़ा रहा 43 डिग्री के साथ रहा सबसे गर्म
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 43.7°C बहारागोड़ा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.8°C डाल्टनगंज में दर्ज किया गया. विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें 2-3°C की गिरावट हो सकती है.कल भी चलेगा लू
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को राज्य में सराइकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ और गोड्डा जिलों में कहीं-कहीं लू चल सकती है. वहीं 5 मई को राज्य के सराइकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामतारा, देवघर, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है.6 मई से रांची में छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के रांची में 6 और 7 मई से आंशिक बादल छाये रहेंगे एवं मौसम शुष्क रहेगा. वहीं 8 और 9 मई से गर्जन के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है. पिछले 24 घंटे में रांची में 37.1, जमशेदपुर में 42.6, डाल्टेनगंज में 40.2, बोकारो में 38.8, गोड्डा में 42.1, देवघर में 39.7, जामताड़ा में 41.2, पाकुड़ में 41.7, पलामू में 39.8, लातेहार में 36.4 और सिमडेगा में 39.9 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें -झामुमो">https://lagatar.in/jmm-will-also-contest-odisha-assembly-elections-names-of-five-candidates-announced/">झामुमोओडिशा का विधानसभा चुनाव भी लड़ेगा, पांच प्रत्याशियों के नाम का किया ऐलान [wpse_comments_template]