चिरकुंडा वार्ड संख्या 21 स्थित घर में लगी आग, संपत्ति जलकर राख [caption id="attachment_35161" align="aligncenter" width="600"]
alt="अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम" width="600" height="400" /> अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम[/caption]
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विचार साझा
किसान सभा के असीम सरकार ने कहा कि, एक तरफ महिलाएं सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं. दूसरी तरफ आये दिन महिलाओं के साथ छेड़छाड़, बलात्कार, दहेज हत्या जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं. मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति के जिला सचिव दिनेश रविदास ने कहा कि, मोदी सरकार के निजीकरण की नीति और श्रम कानूनों में संशोधन व उनके अधिकार छीने जाने से महिलाओं पर सबसे ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. निर्माण मजदूर यूनियन के संयोजक प्रेम प्रकाश ने कहा कि, महिलाओं को आज भी दोयम दर्जे का नागरिक समझा जाता है. बिल्डिंग निर्माण के काम में लगे महिला मजदूरों को मजदूरी कम दिया जाता है. महिलाएं यौन उत्पीड़न की शिकार होती हैं. इसके खिलाफ भी महिलाओं को बोलना होगा. बीजीभीएस के जिलाध्यक्ष रामरतन अवध्या ने महिला संगठन को मजबूत कर एकजुट संघर्ष का आह्वान किया. कार्यक्रम में सीटू नेता महेन्द्र तुरी, रिंकु देवी, मीना देवी, पुनम देवी, जगरानी देवी, बबीता देवी, सुषमा देवी, गायत्री देवी, रूबी देवी, संगीता देवी, अनीता देवी, पिंकी देवी सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद थीं. [caption id="attachment_35156" align="aligncenter" width="600"]alt="अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित" width="600" height="400" /> अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न संगठनों का संयुक्त कार्यक्रम आयोजित[/caption] इसे भी पढ़ें- कोडरमा:">https://lagatar.in/koderma-special-kovid-19-vaccination-organized-on-international-womens-day/35124/">कोडरमा:
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन