Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोबिन चले दिल्ली की राह, राजनीतिक चर्चा तेज

Ranchi : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले झारखंड में बड़े राजनीतिक खेल शुरु हो गया है. ताजा सूचना यह है कि पार्टी से नाराज चल रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक लोबिन हेंब्रम दिल्ली पहुंच गए हैं. चर्चा है कि उनके साथ कुछ अन्य विधायक व नेता भी दिल्ली में हैं. बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के पहले विपक्षी दल बड़ी सेंधमारी की तैयारी में है. इस बारे में हमने लोबिन हेंब्रम से बात की. उन्होंने बताया कि वह दिल्ली जाने वाले हैं. उनके साथ और कौन-कौन नेता या विधायक दिल्ली जाएंगे, यह अभी नहीं कह सकते. भाजपा में शामिल होने के सवाल पर लोबिन ने कहा कि सारी तस्वीर कल तक साफ हो जाएगी. हमें खेद हैः इस खबर को अपडेट किया गया है. पहले इस खबर में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के दिल्ली जाने का उल्लेख था. पता चला है कि वह दिल्ली नहीं गए हैं. वह कोल्हान में हैं. गलत तथ्य प्रकाशित होने का हमें खेद है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही