Manoharpur : पिछले 6 अक्टूबर की सुबह पोसैता स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से रेलकर्मी उमेश कच्छप का शव बरामद किया गया था. उसकी हत्या 5 अक्टूबर की रात में धारदार हथियार से की गई थी. हत्या का उद्भेदंन मनोहरपुर पुलिस ने चार दिनों के अंदर करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बिरसा तिर्की ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया. उमेश कच्छप की चाची के साथ बिरसा के अवैध संबंध थे, जिसका उमेश विरोध करता था. जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने हत्या के आरोपी गनमोर निवासी बिरसा तिर्की को शनिवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को रविवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार सब्बल को भी बिरसा तिर्की की निशानदेही पर पोसैता निवासी जावनी तिर्की के घर की छत से बरामद कर लिया है.
मनोहरपुर: अवैध संबंध का विरोध करने पर रेलकर्मी को उतारा मौत के घाट, हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद
Last Updated: Oct 10, 2021 12:00 AM (IST)