Search

 
 
 

मेकॉनः आर एंड डी सेल के एक तिहाई कर्मी ड्यूटी करेंगे

 
Ranchi: मेकॉन में कोरोना संक्रमण बढ़ने के बाद आर एंड डी सेल ने भी सतर्कता बढ़ा दी है. सेल के दफ्तरों में कोरोना गाइडलाइन को सख्ती से फॉलो करने का निर्देश दिया गया है. सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए एक तिहाई कर्मियों को ही शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी के दौरान ऑफिस में मौजूद रहने का निर्देश दिया गया है.

सेल प्रबंधन ने कोविड जांच कराने का दिया निर्देश

सेल प्रबंधन की रांची ईकाई के कर्मियों को परिजनों समेत कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा गया है. सोमवार को इसके करीब 150 कर्मियों ने कोविड-19 जांच करायी. इन में परिजनों के सदस्य भी शामिल हैं. सेल अधिकारी के अनुसार जांच कराए गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट मंगलवार तक आने की उम्मीद है.

मेकॉन दफ्तर को किया जा रहा सैनिटाइज

वहीं मेकॉन में भी दफ्तर को सैनिटाइज किया जा रहा है. यहां अधिकारियों से लेकर कर्मचारी सभी वर्क फ्रॉम होम के तहत सोमवार से अपनी सेवाएं देनी शुरू कर दी है. मेकन में संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद मेकॉन प्रबंधन ने अपने सभी कर्मियों और उनके परिजनों को भी कोविड-19 टेस्ट कराने को कहा है.

करीब 200 कर्मियों और उनके परिजनों की जांच

सोमवार को करीब दो सौ से अधिक कर्मियों और उनके परिजनों ने कोविड-19 की जांच करायी. श्यामली कॉलोनी में भी सामाजिक दूरी और कोरोना के दिशा-निर्देशों का पालन करने के आदेश दिये गए हैं. कॉलोनी में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. केवल आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों से पूरी जानकारी मिलने पर ही प्रवेश दी जा रही है. https://english.lagatar.in/covid-vaccine-ends-in-state-warehouse-vaccine-not-reached-till-tuesday-mass-drive-fails-in-panchayat/45840/

https://english.lagatar.in/health-department-on-alert-mode-regarding-corona-preparations-to-increase-the-capacity-of-beds-in-rims/45809/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही