Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह : सदर अस्पताल में प्रतियोगिता का आयोजन, विजयी प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत

Advertisement
Advertisement
Ranchi : विश्व मानसिक स्वास्थ्य सप्ताह चार से दस अक्तूबर तक मनाया जाता है. इसी कड़ी में बुधवार को रांची के सदर अस्पताल के एएनएमटीसी स्कूल के सभागार में पेंटिंग प्रतियोगिता, क्विज और ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया. जिसमें एएनएम नर्सिंग की छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत पेंटिंग प्रतियोगिता से हुई. जिसके बाद क्विज का आयोजन किया गया. वहीं मानसिक स्वच्छता का महत्व विषय पर अंतिम में ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें -Ranchi">https://lagatar.in/ranchi-protest-of-sarva-dharma-samaj-on-lakhimpur-kheri-violence-said-there-is-a-conspiracy-to-crush-the-peasant-movement/">Ranchi

: लखीमपुर खीरी हिंसा पर सर्वधर्म समाज का विरोध प्रदर्शन, कहा – किसान आंदोलन को कुचलने की हो रही साजिश

प्रतियोगिता के ये रहे विजेता

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिला साहू को प्रथम, फिजा आफरीन को द्वितीय एवं नीलिमा मेहता को तृतीय पुरस्कार दिये गये, जबकि क्विज में नूपुर कुमारी को प्रथम, ज्योति कुमारी को द्वितीय और फिजा आफरीन को तृतीय पुरस्कार मिला. वहीं ग्रुप डिस्कशन में नुसरत खातून को प्रथम, अंजंलि कुमारी को द्वितीय एवं ललित मुर्मू को तृतीय पुरस्कार दिया गया.

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरएन शर्मा एएमटीसी की प्राचार्य विजय लक्ष्मी, जिला परामर्शी सुशांत कुमार, अभिषेक कुमार, सरोज कुमार, सतीश कुमार और अस्मत  फातिमा के साथ एनसीडी के कर्मी शामिल हुए. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही