Search

मानगो गांधी मैदान के कायाकल्प प्रोजेक्ट का मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया जायजा

Jamshedpur : मानगो गांधी मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए बनी कार्ययोजना का रविवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जायजा लिया. इस दौरान मंत्री ने मैदान में उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. साथ ही मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान मंत्री ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय को जल्द से जल्द शिलान्यास कराकर कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया. जानकारी हो कि बीते 2 अक्टूबर को स्वास्थ्य मंत्री ने मानगो गांधी मैदान का एक करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण करने की घोषणा की थी. जिसे नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा क्रियान्वित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//