Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सांसद सुनील सोरेन ने मयूराक्षी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Advertisement
Advertisement
Dumka: दुमका के लिए रविवार का दिन काफी यादगार रहा. दुमका से हावड़ा के लिए ट्रेन की शुरुआत हो गयी. मयूराक्षी एक्सप्रेस उदघाटन कार्यक्रम में सांसद सुनील सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसे भी पढ़ें- https://www.youtube.com/watch?v=spHMDG9W22k

लोगों को कारोबार करने में सुविधा होगी

सांसद ने कहा कि दुमका से हावड़ा के लिए चली नयी ट्रेन यहां के लोगों के लिए बहुत जरूरी थी. इससे लोगों को हावड़ा जाने के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी. वे यहां से सीधे कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगे. इससे इस इलाके के लोगों को कारोबार करने में सुविधा होगी. इसके लिए सुनील सोरेन ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें- बीजेपी">https://lagatar.in/bjp-sent-216740-gratitude-letters-pm-modi-jharkhand/">बीजेपी

ने झारखंड से पीएम मोदी को भेजा 2,16,740 आभार पत्र

मयूराक्षी एक्सप्रेस में 13 कोच हैं

जानकारी के अनुसार दुमका हावड़ा मयूराक्षी एक्सप्रेस में 13 कोच हैं. जीएसएलआर श्रेणी के 2, जीएस के 10 व जीएससीजेड का एक कोच है. सांसद ने कहा कि अब बहुत जल्द ही दुमका से दिल्ली के लिए भी ट्रेन खुलेगी. बता दें कि हावड़ा रामपुरहाट पैसेंजर ट्रेन का दुमका तक विस्तारीकरण किया गया है. हावड़ा-रामपुरहाट फास्ट पैसेंजर ट्रेन अब दुमका से एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर चलेगी. इसे भी पढ़ें- बर्मामाइंस">https://lagatar.in/mobile-snatching-from-delivery-boy-in-burmese-stabbed-at-protest/">बर्मामाइंस

में डिलीवरी ब्वॉय से मोबाइल छिनतई, विरोध पर चाकू से किया वार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही