Search

 
 
 

'यूपी में का बा' पूछने वाली नेहा सिंह राठौर को उत्तर प्रदेश में मिला जीवनसाथी, लोगों ने कहा-ससुराल बा...

 
LagatarDesk : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दौरान `यूपी में का बा` गाने गाकर सुर्खियां बंटोरने वाली नेहा सिंह राठौर ने शादी कर ली है. नेहा की शादी 21 जून को यूपी के अंबेडकरनगर में रहने वाले हिमांशु सिंह से हुई है. नेहा ने लखनऊ के नीलांश थीम पार्क में सात फेरे लिये. नेहा ने किसी को इसकी भनक भी नहीं लगने दी. (पढ़े, मांडर">https://lagatar.in/mandar-by-election-voting-begins-the-fate-of-14-candidates-is-being-decided-security-arrangements-are-being-made/">मांडर

उपचुनाव : वोटिंग शुरू, 14 प्रत्याशियों के किस्मत का हो रहा फैसला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम)

जून 2021 में ही होने वाली थी हिमांशु और नेहा की शादी

बता दें कि हिमांशु और नेहा की सगाई पिछले साल हो गयी थी. शादी जून 2021 में होने वाली थी. लेकिन कोरोना काल आ गया. जिसके बाद हिमांशु की मां उषा सिंह कोरोना की चपेट में आ गयी और उनका निधन हो गया. जिसकी वजह से शादी टल गयी थी. यूपी की बहु बनने पर नेहा सिंह राठौर को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), एमएलसी और कई लोकगायकों ने तंज कस रहे हैं. मशहूर लोक गायिका बंदना मिश्रा ने कहा कि यह साबित हो गया की नेहा सिंह राठौर ने विधानसभा चुनाव के दौरान यूपी को लेकर भ्रम फैलाया था. वहीं हास्य व्यंगकार ताराचंद तन्हा कहते हैं कि अब नेहा को गाना चाहिए यूपी में हमार ससुराल बा.`

हरिओम पांडेय ने तंज कसते हुए कहा कि यूपी में सब बा

इसके अलावा भाजपा एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि उस वक्त चुनावी समय चल रहा था और यूपी में विपक्ष के साथ मिलकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए स्टंट किया गया था. महज खुद को हाईलाइट करने के लिए. अब उसी यूपी में शादी भी कर ली और शरण भी ले लिया. इसलिए हमलोग पहले से कह रहे थे यूपी में सब बा. इसे भी पढ़े : कोरोना">https://lagatar.in/corona-update-125-active-cases-in-jharkhand-81-infected-patients-in-ranchi/">कोरोना

अपडेट : झारखंड में एक्टिव केस 125, रांची में संक्रमित मरीजों की संख्या 81

ऐसे चर्चा में आईं नेहा सिंह राठौर

बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली नेहा का जन्म 1997 में हुआ था. नेहा यूपी विधानसभा चुनाव के दौरान `यूपी में का बा` गाना गाकर चर्चा में आयी थी. उन्होंने यह गाना गाकर यूपी सरकार पर तंज कसा था. यह गाना सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था.  नेहा का यह गाना चुनावी माहौल में विपक्षी पार्टियों को काफी पसंद आया था. विधानसभा चुनाव के दौरान यह गाना हर किसी की जुबान पर था. बाद में नेहा सिंह राठौर ने इसका पार्ट 2 और 3 भी गाया था. जिसके बाद बुंदेलखंड की लोक गायिका अनामिका अंबर और मशहूर एक्टर व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने इसके जवाब में `यूपी में ये बा` गाना गाया था. इसे भी पढ़े : BIG">https://lagatar.in/big-breaking-youth-killed-in-garhwa-angry-people-pelted-stones-and-killed-two-criminals/">BIG

BREAKING : गढ़वा में युवक की हत्या, आक्रोशित लोगों ने पत्थर से कूचकर दो अपराधियों को मार डाला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही