कोरोना मरीजों के लिए 20 मई तक तैयार हो जाएंगे ऑक्सीजन पाइप लाइन से जुड़े 60 बेड
Lagatar Desk : गुमला जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर सदर अस्पताल है. जहां कुछ दिन पहले ही आईसीयू बना है. जिले में किसी भी अस्पताल में आईसीयू की सुविधा नहीं है. सदर अस्पताल में भी बने हुए आईसीयू में कोरोना मरीजों का इलाज हो रहा है. जिससे दूसरे बीमारियों से पीड़ित लोगों को आईसीयू में बेड नहीं मिल पाता है.
43 डॉक्टर की जरूरत है. मात्र 65 डॉक्टर ही कार्यरत है
सदर अस्पताल में ही नवजात बच्चों के लिए गुमला सदर अस्पताल में एसएनसीयू है. आलम यह है कि गुमला अस्पताल में एक भी फिजिशियन नहीं है. गुमला जिले में 143 डॉक्टर की जरूरत है. मात्र 65 डॉक्टर ही कार्यरत है. जबकि 78 डॉक्टरों का पद रिक्त है. गुमला जिले की आबादी सवा दस लाख है. इस हिसाब से देखा जाये, तो गुमला जिले में 16 हजार में मात्र एक डॉक्टर है. वहीं 506 नर्स की जरूरत है. इसमें मात्र 344 नर्स ही कार्यरत है.
सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुमला में 31 कंसन्ट्रेटर उपलब्ध है
गुमला जिला प्रशासन कोरोना महामारी से निपटने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार गुमला में 31 कंसन्ट्रेटर उपलब्ध है. सभी क्रियाशील है. इसके अतिरिक्त और 50 कंसन्ट्रेटर की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गयी है. जिले में 175 ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध है. गुमला अस्पताल में 45 बेडों को पाइपलाइन से जोड़कर नियमित ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है. 20 मई तक और 60 बेडों को ऑक्सीजन पाइपलाइन से जोड़ लिया जायेगा.
जिला प्रशासन चला रहा जागरूकता अभियान
कोरोना महामारी में लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पा रहा है. इलाज के लिए लोगों को गुमला से बाहर जाना पड़ता है. गंभीर बीमारी का इलाज तो गुमला में संभव नहीं है. ऐसे में कोरोना जिला प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. जिला प्रशासन द्वारा कोरोना टीका व कोरोना जांच के लिए गांव स्तर पर भी अभियान चलाया जा रहा है. ताकि लोगों को कोरोना महामारी से बचाया जा सके. गांव व पंचायत स्तर पर अगर किसी को कोई परेशानी हो तो इसके लिए प्रखंड स्तर पर बीडीओ, सीओ, थानेदार, डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों का मोबाइल नंबर जारी किया गया है. जहां लोग संपर्क कर मदद ले सकते हैं.
गुमला जिले में पोस्टेड डॉक्टरों की स्थिति
| स्थान | पद | कार्यरत |
| गुमला सदर अस्पताल | 32 | 9 |
| बसिया | 7 | 5 |
| सिसई | 7 | 5 |
| कुरगी | 2 | 1 |
| गुमला सीएचसी | 3 | 0 |
| कोटाम | 2 | 2 |
| फोरी | 2 | 1 |
| चैनपुर | 7 | 3 |
| कुरूमगढ़ | 2 | 1 |
| डुमरी | 7 | 3 |
| जैरागी | 2 | 1 |
| कामडारा | 7 | 4 |
| पालकोट | 7 | 4 |
| बिलिंगबीरा | 2 | 1 |
| रायडीह | 7 | 2 |
| कोंडरा | 2 | 1 |
| टुडुरमा | 2 | 1 |
| बिशुनपुर | 7 | 1 |
| जोरी | 2 | 1 |
| नेतरहाट | 1 | 1 |
| घाघरा | 7 | 5 |
| पुटो | 2 | 0 |
| भरनो | 7 | 6 |
| करंज | 2 | 1 |
| डुड़िया | 1 | 1 |
| जुरा | 1 | 1 |
| सेरका | 2 | 1 |
| पंडरानी | 2 | 1 |
| ब्लड बैंक | 1 | 0 |
| डीएलओ | 2 | 2 |
| एसीएमओ | 1 | 0 |
| डीएलओ डीटीबी | 1 | 0 |
| एमओ | 2 | 0 |
| डीआरसीएचओ | 1 | 0 |
| डीभीबीडी | 1 | 0 |
| नर्स | 506 | 344 |

Leave a Comment