Ranchi: झारखंड के नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए पीजीएमएस के माध्यम से शिकायतें दर्ज कर उनका निराकरण किया जा रहा है. शिकायत रजिस्टर होने के बाद तत्काल कार्रवाई की जा रही है. लेकिन नगरीय प्रशासन निदेशालय को बेहद कम शिकायतें मिल रही हैं. हर नगर निकाय क्षेत्र में सड़क, नालियां, होल्डिंग टैक्स, जलापूर्ति, नक्शा, बिजली, पानी समेत सैकड़ों समस्याएं हैं. लेकिन दर्ज हो रही है महज 1-2 कंप्लेन. कई नगर निकायों में तो महीने में सिर्फ 4 से 5 कंप्लेन ही दर्ज हो पा रही है. दुमका नगर परिषद, मेदिनीनगर, जामताड़ा और महगामा नगर पंचायत में एक महीने में ही सिर्फ 4 कंप्लेन ही दर्ज हुए.
जबकि छतरपुर नगर पंचायत में सिर्फ 5 कंप्लेन रजिस्टर हुए. जून महीने में अबतक पीजीएमएस में राज्यभर के नगर निकाय क्षेत्रों से 442 कंप्लेन आये. जबकि इस तीन दिन में 263 शिकायतों पर कार्रवाई की गई. 442 शिकायतों में से 238 शिकायत सड़क और नाली से संबंधित थे. जबकि 56 फॉगिंग, 49 एलईडी लाइट, 49 नाली और सड़क निर्माण, 20 टैक्स असेस्मेंट व होल्डिंग टैक्स से संबंधित और 11 जलापूर्ति से संबंधित शिकायत थे.
इसे भी पढ़ें –बैठकों से नदारद रहने वाले लातेहार SP आज हुई आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण बैठक में भी नहीं पहुंचे
36,849 में 34,470 शिकायतों का समाधान हुआ
नगरीय प्रशासन निदेशालय 93.54 फीसदी शिकायतों का समाधान पीजीएमएस के माध्यम से कर रही है. पीजीएमएस में अबतक 36,849 शिकायतें आयी हैं. बेवसाइट के जरिये 4656 लोगों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी है. मोबाइल एप से 15, एसएमएस से 77, कॉल सेंटर में फोन कर 29,090 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई. जबकि व्हाट्सएप से 2174, इमेल से 360, रिटेन 4, निदेशालय के माध्यम से 2 और सेंट्रल गवर्मेंट से 3 शिकायतें दर्ज हुई. इनमें से 34,470 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है. 166 पर काम समाप्त हो चुका है. 516 के लिए सुझाव दिये गये हैं.
एक साल में सिर्फ 11,569 शिकायतें आयीं
पिछले एक साल में पीजीएमएस के जरिये नगर निकायों के पास सिर्फ 11,569 शिकायतें ही पहुंची. जिनमें से 10,691 का समाधान कर दिया गया.
किस महीने से कितने शिकायत दर्ज हुए
महीना | शिकायत |
जुलाई 2020 | 1631 |
अगस्त 2020 | 890 |
सितंबर 2020 | 891 |
अक्टूबर 2020 | 694 |
नवंबर 2020 | 946 |
दिसंबर 2020 | 870 |
जनवरी 2021 | 736 |
फरवरी 2021 | 885 |
मार्च 2021 | 848 |
अप्रैल 2021 | 767 |
मई 2021 | 1957 |
जून 2021 | 442 (3 जून तक) |
95% है रांची नगर निगम का सक्सेस परसेंटेज
शिकायतों का निपटारा करने के मामले में रांची नगर निगम का सक्सेस परसेंटेज 95 फीसदी है. जबकि धनवार और बुंडू नगर पंचायत का सक्सेस रेट 100 फीसदी है. जबकि हरिहरगंज नगर पंचायत का सक्सेस रेट 0 फीसदी है.
शानदार सक्सेस रेट वाले 5 नगर निकाय
नगर निकाय | सक्सेस रेट |
धनवार नगर पंचायत | 100% |
बुंडू नगर पंचायत | 100% |
मधुपुर नगर परिषद | 98% |
मेदिनीनगर नगर निगम | 98% |
जामताड़ा नगर पंचायत | 98% |
75% से कम सक्सेस रेट वाले 5 नगर निकाय
नगर निकाय | सक्सेस रेट |
हरिहरगंज नगर पंचायत | 0% |
बचरा नगर पंचायत | 15% |
बड़की सरैयानगर पंचायत | 69% |
महगामा नगर पंचायत | 70% |
सरायकेला नगर पंचायत | 70% |
ऐसे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायत
नगर विकास विभाग ने अपने निकायों के काम में पारदर्शिता लाने और लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए के लिए पीजीएमएस काम कर रहा है. नगर निकाय क्षेत्र में रहने वाले लोग अपने आसपास की समस्याओं की शिकायत टोल फ्री नंबर 1800-120-2929 पर कर सकते हैं. लैंडलाइन नंबर 0651-712-2727 और व्हाट्सएप नंबर 7633928444 पर भी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है. www.dmajharkhand.in पर भी जाकर शिकायत दर्ज करायी जा सकती है.
इसे भी पढ़ें –कोविड से मृत लोगों के शव परिजनों को देने की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा विस्तृत शपथपत्र