Search

 
 
 

पीएम मोदी देश में 16 जनवरी को वर्चुअली शुरू करेंगे कोरोना वैक्सीनेशन अभियान

 
NewDelhi :   खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 जनवरी को देश भर में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे. साथ ही पीएम वैक्सीनेशन के लिए जरूरी को-विन ऐप भी लॉन्च करेंगे.जानकारी के अनुसार कोरोना वैक्सीन की खेप देश के अलग-अलग सेंटरों पर पहुंचा दी गयी है. इसे कोरोना के खिलाफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान कहा जा रहा है. जानकारी के अनुसार पीएम मोदी कोरोना टीकाकरण अभियान के कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल होंगे.  वे कोरोना का टीका देश को समर्पित करेंगे. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/center-demands-supreme-court-to-consider-adultery-as-an-offense-in-armed-forces-three-judges-refer-case-to-cji/17525/">सुप्रीम

कोर्ट से केंद्र की मांग, आर्म्ड फोर्सेज में व्यभिचार को अपराध ही मानें, तीन जजों ने मामला सीजेआई को भेजा  

कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मंजूरी दी गयी है

 भारत में कोरोना की दो वैक्सीन सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया, पुणे की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को मंजूरी दी गयी है. साथ ही देश में चार और वैक्सीन लाइन में हैं. कोविशील्ड` की पहली खेप मंगलवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गयी है. भारत बायोटेक की कोवैक्सीन` की पहली खेप आज बुधवार को दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचने की खबर है. कोरोना वैक्सीन पहले चरण में करीब तीन करोड़ लोगों को लगाई जायेगी. सबसे पहले हेल्थवर्कर्स को कोविशील्ड का डोज दिया जायेगा.  हेल्थवर्कर्स के बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स और  50 साल से अधिक उम्र वाले लोगों सहित गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को वैक्सीन दी जायेगी. इसे भी पढ़ें :  जेएनयू">https://lagatar.in/nsa-ajit-doval-inspired-the-youth-of-jnu-by-giving-the-message-of-swami-vivekananda/17513/">जेएनयू

के युवाओं को एनएसए अजीत डोभाल ने स्वामी विवेकानंद का संदेश देकर प्रेरित किया   
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही