#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/WRgbl3Zcmh">pic.twitter.com/WRgbl3Zcmh
| Kolhapur, Maharashtra: Lok Sabha LoP and Congress leader Rahul Gandhi unveils the statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj. (Source: Congress) pic.twitter.com/WRgbl3Zcmh
— ANI (@ANI) October">https://twitter.com/ANI/status/1842458513349758999?ref_src=twsrc%5Etfw">October
5, 2024

राहुल गांधी ने कोल्हापुर में शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया, शिंदे सरकार पर निशाना साधा

Mumbai : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर पहुंचे. महाराष्ट्र कांग्रेस के नेताओं ने कोल्हापुर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया. राहुल गांधी ने बवाड़ा कस्बा के भगवा चौक पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया. बता दें कि पिछले महीने ही महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के बाद विवाद शुरू हो गया था और विपक्षी दलों ने भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर निशाना साधा था. उन्होंने सिंधुदुर्ग में शिवाजी महाराज की मूर्ति टूटने की घटना पर महायुति सरकार पर निशाना साधा.