Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शनिवार सुकून देने वाला रहा, 5798 सैंपल की जांच में एक मिला पॉजिटिव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में इन दिनों रोज कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि शनिवार का दिन थोड़ा सुकून देने वाला रहा. 5798 सैंपल की जांच में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला. उक्त व्यक्ति सिदगोड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. उसकी पहचान आरटीपीसीआर टेस्ट में हुई. वहीं शनिवार को चार लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. इससे एक्टिव केस घटकर 37 रह गए हैं. सिविल सर्जन डॉ. एके लाल ने बताया कि शनिवार को 5415 लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया. इसमें 818 आरटीपीसीआर, 10 ट्रूनेट और 4587 रैपिड एंटिजेन टेस्ट का सैंपल है. उन्होंने बताया कि हाल कि दिनों में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने से सभी चिंतित थे. लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है, तभी हम कोरोना को हरा पाएंगे. जिले में अब तक 16 लाख, 39 हजार 441 लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं. इसमें 51935 लोग पॉजिटिव पाए गए थे, जिसमें 50840 व्यक्ति ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं. केवल 37 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं.

जमशेदपुर में कल शहर में 21और ग्रामीण क्षेत्र में 89 सेंटरों पर मिलेगा टीका

पूर्वी सिंहभूम जिले में रविवार को शहर में 21 और ग्रामीण क्षेत्र के 89 सेंटरों पर टीकाकरण किया जाएगा. वरीय प्रभारी वैक्सीनेशन कोषांग सह एसडीएम धालभूम संदीप कुमार मीणा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर का प्रभाव केरल और महाराष्ट्र आदि राज्यों में देखा जा रहा है. ऐसे में हमें अभी से सजग रहने की आवश्यकता है, ताकि जिले के सभी लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रह सकें. इसलिए जिला प्रशासन ने शहर में वॉक इन मोड और ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी टीका केन्द्रों को वॉक इन मोड में संचालित करने का निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही