Search

 
 
 

बोकारो इस्पात संयंत्र से स्क्रैप की चोरी, 45 किलोग्राम कॉपर के साथ दो युवक गिरफ्तार

 

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र की सुरक्षा में चोर सेंध लगा रहे हैं. चोरों की नजर यहां के लोहा और कॉपर पर है. केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टीम ने संयंत्र के अंदर चोरी कर रहे दो युवकों को रंगेहाथ पकड़ा है. पकड़े गए राकेश ठाकुर एवं भरत कुमार के पास से संयंत्र के अंदर से चोरी की गई 45 किलो स्क्रैप कॉपर केबल बरामद किया गया है. जिसका मूल्य साढे 22 हजार रुपए है.

इसे भी पढ़ें- बोकारो:">https://english.lagatar.in/bokaro-burglars-in-the-residential-area-of-bsl-colony-rammed-a-car-were-caught-in-cctv/47320/">बोकारो:

BSL कॉलोनी के रिहायशी इलाके चोरों ने उड़ाई कार, CCTV में कैद हुई वारदात

प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी पुलिस

सीआईएसएफ के सहायक उप निरीक्षक शशिकांत पांडे की शिकायत पर सिटी पुलिस ने गुरुवार को दोनों के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है. प्राथमिकी दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में चास जेल भेज दिया गया है. और पुलिस इस चोरी की घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

इसे भी पढ़ें- धनबाद:">https://english.lagatar.in/dhanbad-corona-positive-over-45-years-will-not-get-home-isolation-facility-suitable/47482/">धनबाद:

45 वर्ष से अधिक के कोरोना पॉजिटिव को नहीं मिलेगी होम आइसोलेशन की सुविधा -उपायुक्त

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही