Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में धान खरीद का हाल : लक्ष्य से 20 लाख क्विंटल कम हुई अधिप्राप्ति

Ranchi :  राज्य में इस साल अब तक निर्धारित लक्ष्य से 20 लाख क्विंटल कम धान की खरीद हुई है. धान खरीद के लिए 60 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन अब तक केवल 40 लाख आठ हजार 759 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है. किसानों के लिए 671 करोड़ रुपये का आवंटन धान खरीद के बाद, किसानों को कुल 671.51 करोड़ रुपये की राशि दी जा चुकी है. इसमें पहली किस्त के तौर पर 424.60 करोड़ और दूसरी किस्त के तहत 227.53 करोड़ रुपये जारी किये गये हैं. इसके अलावा, किसानों को प्रोत्साहन राशि के रूप में 19.37 करोड़ रुपये भी दिये गये हैं. इसे भी पढ़ें :  मंईयां">https://lagatar.in/mainiyaan-yojana-beneficiaries-will-get-two-months-amount-together-9609-crores-released/">मंईयां

योजना : लाभुकों को एक साथ मिलेगी दो माह की राशि, 9609 करोड़ जारी
58860 किसानों को मिल चुका लाभ अब तक कुल 58,860 किसानों को लाभ मिल चुका है, जबकि झारखंड में कुल 2,48,822 किसान पंजीकृत हैं. किसानों को 4,68,757 एमएमएस भेजे गये हैं ताकि उन्हें धान बेचने और खरीद प्रक्रिया के बारे में सही जानकारी मिल सके. 10 जिलों में धान की अधिप्राप्ति एक लाख क्विंटल से कम  राज्य के 10 जिलों में धान की अधिप्राप्ति एक लाख क्विंटल से भी कम हुई है. धनबाद में 58324.44, बोकारो में 70993.5, सिमडेगा में 22694.25, सरायकेला में 84113.33, साहेबगंज में 70090.69, पाकुड़ में 93514.87, लोहरदगा में 75970.64, कोडरमा में 84987.9, खूंटी में 44772.83 और गोड्डा में 98723.15 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति हुई है. इसे भी पढ़ें : गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-samachar-owner-arrested-rahul-said-conspiracy-against-the-voice-of-democracy/">गुजरात

समाचार के मालिक गिरफ्तार, राहुल ने कहा, लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश

जानें किस जिले कितने क्विंटल धान की हुई अधिप्राप्ति

जिला धान प्राप्ति (क्विंटल में)
पूर्वी सिंहभूम 701991.56
दुमका 106826.52
धनबाद 58324.44
देवघर 155909.42
चतरा 154312.64
बोकारो 70993.5
पश्चिमी सिंहभूम 66532.64
सिमडेगा 22694.25
सरायकेला 84113.33
साहेबगंज 70090.69
रांची 258445.94
रामगढ़ 146313.04
पलामू 283149.95
पाकुड़ 93514.87
लोहरदगा 75970.64
लातेहार 105542.77
कोडरमा 84987.9
खूंटी 44772.83
जामताड़ा 162540.33
हजारीबाग 507934.99
गुमला 106186.58
गोड्डा 98723.15
गिरिडीह 243913.45
गढ़वा 304974.31
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही