LagatarDesk: गर्मियों के मौसम में तेज धूप से सभी परेशान हो जाते हैं. हर मौसम अपने साथ कई बीमारियां भी लेकर आता है. उसी तरह गर्मियों की धूप का अक्सर आपकी बॉडी, स्किन, आंखों और पाचन तंत्र पर प्रभाव डालता है. इसे भी पढ़ें: जानें">https://lagatar.in/learn-about-home-remedies-to-keep-skin-healthy-in-summer/35358/">जानें
गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के घरेलू उपायों के बारे में
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/food.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/water-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/heat-strock.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/sunburn.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/03/baby.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
में सेहत का रखें खास ख्याल, इन चीजों के सेवन से करे परहेज
गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखने के घरेलू उपायों के बारे में
जानें इस मौसम में बीमारियों से बचने के तरीके
- फूड प्वाइजनिंग- यह गर्मियों की सबसे आम बीमारियों में से एक है. ये दूषित खाने या पानी की वजह से होता है. गर्मी और उमस की वजह से इस मौसम में बैक्टीरिया आसानी से पनप जाते हैं. इसकी वजह से पेट दर्द, दस्त और उल्टी होने लगती है. इससे बचने के लिए कच्चा मांस और सड़क किनारे मिलने वाली स्ट्रीट फूड खाने से बचें.
alt="" width="600" height="400" />
- डिहाइड्रेशन- शरीर में पानी की कमी की वजह से डिहाइड्रेशन होता है. गर्मियों में डिहाइड्रेशन होना बहुत आम बात है.ल लेकिन इससे गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं. गर्मियों के मौसम में पसीने के जरिये शरीर से बहुत पानी निकल जाता है. पानी की कमी से बॉडी सही तरीके से काम नहीं कर पाता है. इसलिए इस मौसम में खूब पानी और जूस पीयें.
alt="" width="600" height="400" />
- हीट स्ट्रोक- हीट स्ट्रोक यानी लू लगना गर्मियों की सबसे आम बीमारी है. ये बीमारी बहुत देर तक तेज धूप में रहने की वजह से होती है. वैसे तो लू लगना बहुत आम है लेकिन अगर समय पर इसका इलाज नहीं किया गया तो ये जानलेवा भी हो सकती है. सिर दर्द, कमजोरी, बेहोशी और कुछ गंभीर मामलों में ऑर्गन फेल इसके खास लक्षण है. इससे बचने के लिए अपने शरीर को ठंडा रखें, खान-पान पर ध्यान दें, ज्यादा पानी पियें.
alt="" width="600" height="400" />
- घेंघा- इसे कंठमाला रोग भी कहते हैं. ये एक संक्रामक वायरल बीमारी है, जो ज्यादातर गर्मियों के मौसम में होती है. इस बीमारी के सबसे ज्यादा शिकार छोटे बच्चे होते हैं. ये बीमारी पैरोटिड ग्रंथियां के बढ़ने की वजह से होती है. इसकी वजह से गर्दन में सूजन, दर्द और बुखार रहता है. यह बीमारी संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से फैल सकता है.
गर्मियों में पसीने की वजह से घमौरी होना बहुत आम बात है
- चेचक- चिकनपॉक्स या चेचक भी गर्मियों की सबसे आम बीमारी में से एक है. पूरे शरीर में खुजली, फफोले, लाल दाग, तेज बुखार, भूख ना लगना और सिर दर्द रहना इसके सामान्य लक्षण हैं. बच्चों इस बीमारी की चपेट में जल्द आते हैं. और इससे बचाव के लिए इसकी वैक्सीन लगवायें.
- खसरा- यह एक संक्रामक बीमारी है, जो श्वसन संक्रमण की वजह से होती है. इसके लक्षण तेज बुखार, खांसी, नाक बहना, गले में खराश और आखों का लाल हो जाना है. ये बीमारी बढ़ जाने पर रैशेज, दाने और मुंह के अंदर छोटे सफेद धब्बे हो जाते हैं. ये रैशेज अक्सर चेहरे के आसपास होते हैं.
- टाइफाइड- टाइफाइड भी एक ऐसी बीमारी है जो दूषित खान-पान से होती है. इसके सामान्य लक्षण तेज बुखार, थकान, कमजोरी, पेट में दर्द, सिरदर्द और भूख न लगना हैं. इससे बचने के लिए हमेशा साफ-सुधरा खाना खाएं और हमेशा साफ पानी पियें.
- सनबर्न- तेज धूप में बहुत देर तक रहने की वजह से सनबर्न हो जाता है. इसकी वजह से त्वचा की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचता है. साथ ही स्किन पर दर्दनाक चकत्ते हो जाते हैं. इससे स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है. इससे बचाव के लिए धूप में बहुत देर तक रहने से बचें. पूरे बाजू के कपड़े पहनें और बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगायें.
alt="" width="600" height="400" />
- घमौरी- गर्मियों में पसीने की वजह से घमौरी होना बहुत आम बात है. इसमें शरीर पर लाल या गुलाबी दाने होने लगते हैं. घमौरियां छोटे बच्चों को बहुत जल्दी हो जाती हैं. इसकी वजह से त्वचा में पूरे समय खुजली होती रहती है.
alt="" width="600" height="400" />
गर्मियों में होने वाली अन्य बीमारियां
इन सबके अलावा इस मौसम में डायरिया, पेचिश और हैजा जैसी बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है. इन सबसे बचने के लिए अपने खानपान और साफ-सफाई पर जरूर ध्यान दें. इसे भी पढ़ें: गर्मियों">https://lagatar.in/take-special-care-of-health-in-summeravoid-the-consumption-of-these-things/36507/">गर्मियोंमें सेहत का रखें खास ख्याल, इन चीजों के सेवन से करे परहेज