Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तेजप्रताप यादव राजद से हुए बाहर! बनाया अलग संगठन

Advertisement
Advertisement
Patna : बिहार में आरजेडी चारों तरफ से घिरती जा रही है. जहां एक तरफ सहयोगी पार्टी कांग्रेस राजद से अलग होती दिख रही है. वहीं राजद के अंदर पड़ी फूट भी अब सामने आते जा रही है. ऐसी खबर आ रही है कि लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को पार्टी से निकाल दिया गया है. दरअसल बिहार के कई मीडिया में राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी के हवाले से एक खबर चलायी जा रही है. जिसमें कहा जा रहा है कि तेजप्रताप यादव अब आरजेडी में नहीं है. उन्होने अपना अलग संगठन बना लिया है. ऐसे में माना जा रहा है कि तेजप्रताप यादव खुद ही राजद से अलग हो गये है. बता दें कि शिवानंद तिवारी तेजस्वी यादव के काफी नजदीकी होने के साथ- साथ राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं. शिवानंद तिवारी के हवाले से मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार तेजप्रताप यादव लालटेन छाप का प्रयोग भी नहीं कर पायेंगे. प्रयोग करने से भी राजद ने उन्हें मना कर दिया है. इसे भी पढ़ें -यूपी">https://lagatar.in/bus-and-truck-collide-in-barabanki-up-12-killed-many-injured-yogi-mourns/">यूपी

के बाराबंकी में बस और ट्रक में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत, कई घायल, योगी ने शोक जताया 

निष्कासित करने का क्या सवाल है. वह तो स्वयं ही अलग हो गये है

जब मीडिया में चल रही खबर के बारे शिवानंद तिवारी से पूछा गया तो उन्होने साफ तौर पर कहा कि निष्कासित करने का क्या सवाल है.  वह तो स्वयं ही अलग हो गये है. तेजप्रताप यादव ने खुद का एक संगठन बनाया है. जो आरजेडी से अलग है. जिसके बाद पार्टी ने उन्हें लालटेन सिंबल इस्तेमाल करने से मना कर दिया है. ऐसे में फिर उनके होने या न होने को लेकर क्या सवाल है? इसे भी पढ़ें - थम">https://lagatar.in/petrol-and-diesel-prices-are-not-stopping-oil-companies-are-increasing-30-to-35-paise-every-day/">थम

नहीं रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियां हर दिन 30 से 35 पैसे कर रही हैं इजाफा

दोनों भाई कई बार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे है

बता दें कि कुछ माह पहले से ही तेजप्रताप और तेजस्वी के बीच कुछ अच्छा नहीं चल रहा है. जिसे लेकर दोनों भाई कई बार एक दूसरे के खिलाफ बयान करते रहे है. कुछ दिन पहले ही तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी पर आरोप लगाते हुए लालू यादव को बंधक बनाने की बात कही थी. जिसके बाद लालू ने खुद सामने आकर इस बात का खंडन किया था. कि वह इलाज के लिए दिल्ली में रूके हुए है. उन्हे किसी ने बंधक नहीं बनाया है. इसे भी पढ़ें -">https://lagatar.in/lt-gen-faiz-hameed-discharged-nadeem-anjum-appointed-new-chief-of-pakistani-intelligence-agency-isi/">

 लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद की छुट्टी, नदीम अंजुम बने पाकिस्‍तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के नये चीफ

तेजप्रताप छात्र जनशक्ति परिषद नाम का एक संगठन बनाया हैं

बता दें कि काफी दिनों से तेजप्रताप यादव राजद के कई बड़े नेताओं से नाराज चल रहे हैं. जिसे लेकर वह अकसर मीडिया में बयानबाजी करते रहते है. तेज प्रताप यादव ने प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद पर कई आरोप लगाये है. जिसके बाद वो लंबे समय से पार्टी के कार्यालय नहीं पहुंचे थे. अब उन्होंने छात्र जनशक्ति परिषद नाम का एक संगठन बनाया हैं. इसे भी पढ़ें -निजी">https://lagatar.in/private-hospital-recovered-51-thousand-rupees-from-the-grandson-of-the-governor-was-admitted-after-minor-stomach-ache/">निजी

अस्पताल ने राज्यपाल के पोते से वसूले 51 हजार रुपये, मामूली पेट दर्द के बाद हुए थे भर्ती [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही