Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भारी उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 565 अंकों की तेजी, बीएसई सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :    मजबूत ग्लोबल संकेतों से गुरुवार को शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला. आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. सेंसेक्स 59750 और निफ्टी 17800 के स्तर को पार कर लिया है. चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 564.96 अंकों के उछाल के साथ 59754.69 के लेवल पर शुरू हुआ. जबकि निफ्टी 164.25 अंकों की बढ़त के साथ 17810.25 के स्तर पर खुला.

सभी 30 शेयर हरे निशान पर कर रहे ट्रेड

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर नजर आ रहे हैं. आज एक भी शेयर लाल निशान पर ट्रेडिंग नहीं कर रहे हैं. यानी बीएसई सेंसेक्स के सभी शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड आज के टॉप की लिस्ट में टाइटन इंड, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयर शामिल हैं. जबकि टॉप लूजर की लिस्ट में एक भी शेयर शामिल नहीं है. इसे भी पढ़े : थम">https://lagatar.in/petrol-and-diesel-prices-are-not-stopping-oil-companies-are-increasing-30-to-35-paise-every-day/">थम

नहीं रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियां हर दिन 30 से 35 पैसे कर रही हैं इजाफा

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में तेजी

बीएसई सेंसेक्स पर रिलायंस, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो, सनफार्मा, एल एंड टी, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयरों में बढ़त नजर आ रही है. इसके अलावा पावरग्रिड, टीसीएस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और आईटीसी के शेयरों में उछाल देखने को मिल रही है. साथ ही एक्सिस बैंक, इंफोसिस, एनटीपीसी, नेस्ले, डॉ रेड्डीज, कोटक महिंद्रा, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी हरे निशान पर नजर आ रहे हैं.

भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार

बता दें कि इस सप्ताह लगातार दो दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी. लेकिन बुधवार को शेयर बाजार की तेजी पर ब्रेक लग गया था. सेंसेक्स में 500 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली. बुधवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 555.15 अंक लुढ़क कर 59,189.73 के स्तर पर समाप्त हुआ था. जबकि निफ्टी 176.30 अंकों की गिरावट के साथ 17,646 के लेवल पर बंद हुआ था. इसे भी पढ़े : यूपी">https://lagatar.in/bus-and-truck-collide-in-barabanki-up-12-killed-many-injured-yogi-mourns/">यूपी

के बाराबंकी में बस और ट्रक में भिड़ंत, 12 लोगों की मौत, कई घायल, योगी ने शोक जताया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही