Search

पूरे राज्य में बुधवार को रहेगा मौसम साफ, रांचीवासियों को मिलेगी थोड़ी राहत

Ranchi : राजधानी समेत पूरे राज्य में बुधवार को मौसम आमतौर पर साफ रहेगा. राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री के बीच रहने की संभावना व्यक्त की गई है. आज बोकारो का मौसम गर्म हो सकता है. यहां का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.0 डिग्री रह सकता है. पलामू, जमशेदपुर, दुमका, देवघर और गिरिडीह आदि जिलों में अधिकतम 36.0 डिग्री के करीब रहने की संभावना व्यक्त की गई है. रांची का अधिकतम सबसे कम 33.0 डिग्री रहने का अनुमान है. राजधानी समेत राज्य के अन्य शहरों का न्यूनतम तापमान 18.0 तक रहने की संभावना है.

विभिन्न शहरों में बुधवार को संभावित तापमान

शहर

अधिकतम डिग्री

    न्यूनतम   डिग्री

रांची 33.0 17.0
बोकारो 37.0 18.0
पलामू 36.0 17.0
दुमका 36.0 18.0
जमशेदपुर 36.0 18.0
देवघर 36.0 18.0
गिरिडीह 36.0 18.0
धनबाद 34.0 18.0

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp