Ranchi: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में आज मौसम साफ रहने के आसार हैं. इससे अधिकांश जगहों पर धूप खिलेगी. इससे तापमान बढ़ने का अनुमान है. संताल परगना में उमस भरी गर्मी सता सकती है. धनबाद का तापमान बढ़कर 36 डिग्री तक हो सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री वृद्धि होने का अनुमान है. राजधानी में मौसम साफ रहने के कारण तीन से चार डिग्री तक अधिकतम तापमान बढ़ सकता है.
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून कमजोर हो चला है. अगले दो दिन इसके सक्रिय होने को संभावना नहीं है. इससे राज्य के कई हिस्सों में आसमान साफ रहेगा. दो दिन बाद मौसम में बदलाव के संकेत हैं.
मंगलवार को विभिन्न जिलों का तापमान
जिलों का अधिकतम न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस में)
देवघर 35.0 25.0
धनबाद 36.0 25.0
दुमका 34.0 26.0
गिरिडीह 32.0 25.0
कोडरमा 33.0 24.0
पलामू 34.0 26.0
बोकारो 33.0 24.0
रामगढ़ 34.0 24. 0
हजारीबाग 35.0 25.0
रांची 23.0 24.0
जमशेदपुर 33.0 25.0